{"_id":"7c370293533794a41fb715a398e29d54","slug":"man-arrested-in-attempt-to-murder-her-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के गुप्तांग पर तेजाब फेंकने वाला हैवान गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के गुप्तांग पर तेजाब फेंकने वाला हैवान गिरफ्तार
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 14 Aug 2013 01:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार खाला पुलिस ने पत्नी पर तेजाब फेंकने व चार दिन तक बंधक बना प्रताड़ित करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आरोपी उसके तीन भांजों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर बाजार खाला नरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि एसआई रामकृपाल सिंह ने कसाईबाड़ा निवासी ट्रेवल एजेंसी संचालक मो. नसीम को गिरफ्तार कर लिया है।
नसीम पर गर्भवती पत्नी रेशमा पर तेजाब फेंककर जलाने व प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए ससुर मो. यासीन ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
यासीन का कहना है कि उन्होंने वर्ष 1998 में अपनी बेटी रेशमा की शादी नसीम से की थी। रेशमा ने पांच बेटियों को जन्म दिया।
बेटे की चाहत रखने वाला नसीम इससे नाराज था। रेशमा के छठी बार गर्भवती होने पर लिंग परीक्षण के लिए अल्ट्रासाउंड कराने का दबाव बनाना शुरू किया।
इन्कार पर नसीम ने 25 जुलाई को रेशमा को पीटा और भविष्य में मां बनने लायक न छोड़ने की धमकी देते हुए तेजाब डाल दिया।
गंभीर रूप से झुलसी रेशमा को चार दिन तक कमरे में बंद रखकर प्रताड़ित किया। मां की दुर्दशा देख बड़ी बेटी ने नाना यासीन को फोन कर जानकारी दी थी।
उन्होंने रेशमा को कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया और हैवान दामाद व उसके तीन भांजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।