मुख्यमंत्री आवास सहित 50 इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दो गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री आवास समेत प्रदेश के 50 सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोपी दो सगे भाइयों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से एक मोबाइल फोन व डायरी बरामद की है। मामले में लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
जांच में एटीएस, एसटीएफ व क्राइम ब्रांच समेत कई एजेंसियों को लगाया गया था। जांच में पता चला कि धमकी गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र से मिली है। जिस पर पुलिस ने सगे भाइयों को उठा लिया। पूछताछ में दोनों ने धमकी देना स्वीकार किया है।
बता दें कि शुक्रवार की दोपहर 112 सेवा के व्हाट्एप नंबर पर एक मैसेज भेजकर धमकी दी गई थी। मैसेज में मुख्यमंत्री आवास व 112 सेवा के मुख्यालय समेत प्रदेश के 50 महत्वपूर्ण सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।
गोंडा के पुलिस अधीक्षक आरके नैय्यर ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि जिस नंबर से धमकी दी गई है। वह गोंडा जनपद में एक्टिव था। एसपी ने बताया कि लखनऊ के पुलिस कमिश्नर से जानकारी मिलने के बाद उन्होंने कई टीम मामले के खुलासे के लिए लगाई। पुलिस टीम ने टेक्निकल इनपुट के बाद छपिया थाना क्षेत्र के टीकर गांव से स्वदेश गौड़ उर्फ राजाबाबू व उसके छोटे भाई मनीष गौड़ को उठा लिया।
विरोधी को फंसाने के लिए भेजा था धमकी भरा मैसेज
एसपी के मुताबिक, पूछताछ में स्वदेश ने बताया कि उसने ही धमकी भरा मैसेज भेजा था। एसपी ने बताया कि स्वदेश के भाई मनीष को सुबूत मिटाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि जिस मोबाइल से मैसेज भेजा गया था उसे मनीष ने तोड़ दिया था। उसकी निशानदेही पर मोबाइल फोन को बरामद कर लिया गया है। बताया कि उसने रंजिश में अपने विरोधी को फंसाने के लिए धमकी भरा मैसेज भेजा था।