फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Man arrested for threatening actor Salman Khan's father, PA

Lucknow News: अभिनेता सलमान खान के पिता, पीए को धमकाने वाला गिरफ्तार

Sat, 30 May 2026 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for threatening actor Salman Khan's father, PA
आरोपी शाहरुख।
लखनऊ। फिल्मों में काम मांगने के लिए अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान और पीए को फोन कर धमकाने व चेन लूट के आरोपी हिस्ट्रीशीटर को गाजीपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी खुद को अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील का गुर्गा बताता था।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर राजेश मौर्या ने बताया कि आरोपी प्रयागराज के शाहगंज के मो. शाहरुख पर 25 हजार रुपये का इनाम था। उसने तीन सप्ताह पहले इंदिरानगर में इरम स्कूल के पास महिला की चेन लूटी थी। पुलिस की टीम बृहस्पतिवार को बंधा रोड पर मजार के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी बिना नंबर प्लेट की बाइक आते दिखी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बाइक चला रहा शाहरुख भागने लगा, लेकिन वह पकड़ में आ गया। उससे लूटी चेन, आठ हजार रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


शाहरुख के खिलाफ करेली, खुल्दाबाद, शाहगंज और धूमनगंज थानों में रंगदारी, हत्या का प्रयास, बमबाजी, जैसे 20 मामले हैं। वर्ष 2018 में उसने सलमान खान के पिता सलीम खान, पीए को धमकी दी थी। बांद्रा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी किया था। अगस्त 2019 में शाहरुख ने कारोबारी हमदान पर जानलेवा हमला भी किया था। वह कई बार मुठभेड़ में पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




माफिया अतीक के लिए जान लेने की कही थी बात

इंस्पेक्टर ने बताया कि वर्ष 2023 में आरोपी का ऑडियो और फोटो वायरल हुई थी। ऑडियो में उसने माफिया अतीक अंसारी के लिए जान देने और लेने की बात कही थी। फोटो में शाहरुख कार में सवार होकर सरेआम रिवॉल्वर लहराते हुए नजर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed