{"_id":"6a4c18d5c199cc45540df738","slug":"man-arrested-for-forcibly-converting-a-woman-and-marrying-her-and-for-raping-his-sister-in-law-lucknow-news-c-13-lko1070-1816584-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: महिला का धर्मांतरण कर किया निकाह, साली से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: महिला का धर्मांतरण कर किया निकाह, साली से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
Tue, 07 Jul 2026 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। विकासनगर पुलिस ने महिला का धर्मांतरण कर निकाह करने और साली से दुष्कर्म करने के आरोपी जियाउद्दीन को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर साली पर भी धर्मांतरण का दबाव डालने का आरोप है। आरोपी के खिलाफ उसकी पत्नी ने 3 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
थाना प्रभारी आलोक सिंह ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया कि करीब नौ वर्ष पहले जियाउद्दीन ने अपनी पहचान छिपाकर उससे मुलाकात की थी। उसने जबरन धर्मांतरण कराकर निकाह किया। कुछ समय पहले जब उनकी बहन घर रहने आई तो जियाउद्दीन ने उससे दुष्कर्म किया। उसने बहन पर भी धर्मांतरण का दबाव डाला और उसे ब्लैकमेल कर यौन शोषण करता रहा। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी सीतापुर के कमलापुर थाना गवईया का निवासी है। उसके खिलाफ लूट, चोरी, जालसाजी, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट सहित 29 मामले शहर के कई थानों में दर्ज हैं।