फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Malvika Singh and Aditi Singh will get marry on 23 and 21 November.

21 व 23 नवंबर रायबरेली के लिए है खास, दो ताकतवर परिवारों की बेटियां बनेंगी दुल्हनियां

Wed, 20 Nov 2019 03:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Wed, 20 Nov 2019 03:22 PM IST
विज्ञापन
Malvika Singh and Aditi Singh will get marry on 23 and 21 November.
कांग्रेस विधायक अदिति सिंह - फोटो : amar ujala

21 व 23 नवंबर को रायबरेली जिले के दो परिवारों की बेटियां शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। 21 नवंबर को दिवंगत कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह की बेटी अदिति सिंह का विवाह पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सिंह से होने जा रहा है। वहीं, कांग्रेस से भाजपा में आए एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह की बेटी मालविका सिंह की शादी 23 नवंबर को उनके पैतृक आवास नेवाजगंज में जोरशोर से चल रही हैं।

विज्ञापन


मालविका सिंह की शादी सूर्य प्रताप सिंह के साथ होगी। वैसे तो दिनेश सिंह का आवास एफजी कॉलोनी में पंचवटी के नाम से जाना जाता है, लेकिन बेटी की शादी की तैयारियां हरचंदपुर ब्लॉक क्षेत्र के नेवाजगंज में चल रही हैं। इस शादी में भी भाजपा के दिग्गज नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है।
विज्ञापन


वहीं, रायबरेली की सदर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह और पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सैनी की शादी दोनों परिवारों की रजामंदी से तय की गई है। न तो पहले से कोई जान पहचान और न ही कोई अफेयर। इस समय दिल्ली में दोनों परिवार 21 नवंबर को होने वाली शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने कहा था, शादी रुकनी नहीं चाहिए

अदिति सिंह ने फोन पर बताया कि उनके पिता दिवंगत अखिलेश सिंह ने उनकी शादी तय की थी। पिताजी की मृत्यु के तीन माह के अंदर ही शादी कर रही हूं, क्योंकि उन्होंने आखिरी सांस लेने के पहले कहा था कि शादी रुकनी नहीं चाहिए। इसलिए बेहद साधारण माहौल में हम शादी कर रहे हैं।

अदिति और अंगद दोनों के ही परिवार लंबे समय से राजनीति में हैं। अदिति ने फिर दोहराया कि शादी के बाद भी क्षेत्र से उनका लगाव पहले की तरह ही कायम रहेगा। क्षेत्र की जनता की समस्या सुनना और उन्हें दूर कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

शादी में पहुंचेंगे कांग्रेस और भाजपा के दिग्गज नेता

विधायक ने कहा कि उनके पिता अखिलेश सिंह लंबे समय से राजनीति में सक्रिय रहे। सदर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य कराए। उनका प्रयास रहता था कि गरीबों के साथ अन्याय न होने पाए। अदिति ने कहा कि दिल्ली में शादी की तैयारियां चल रही हैं। इस शादी में कांग्रेस और भाजपा के दिग्गज नेताओं के पहुंचने की चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed