लखनऊ पुलिस पर भड़के डकैत मलखान सिंह, लगाए ये गंभीर आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश पुलिस को अदालत में अपनी गलती माननी होगी। 36 साल पहले समर्पण कर आम नागरिक की हैसियत से सम्मानजनक जीवन जी रहे मलखान सिंह ने मंगलवार को ‘अमर उजाला’ से बातचीत में लखनऊ पुलिस के अधिकारियों को चरित्र हत्या के गंभीर अपराध का दोषी बताया।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने बगैर तस्दीक कराए मीडिया में एलान कर दिया कि चेन छीनने में उनका प्रपौत्र पकड़ा गया। पूर्व दस्यु सम्राट ने बताया कि हकीकत इसके उलट है। उनका बड़ा बेटा अब इस दुनिया में नहीं है और अन्य बेटे किशोरावस्था में हैं। ं
नहीं है कोई प्रपौत्र
उनके कोई प्रपौत्र नहीं है। लखनऊ पुलिस ने मेरे मान - सम्मान के साथ खिलवाड़ किया है। मैंने लखनऊ पुलिस से कहा है कि वह पकड़े गए आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करे कि आखिर किस साजिश के तहत मेरा नाम घसीटा गया।
सम्मानजनक जिंदगी जीने की कोशिश करने वाले को इतने घटिया अपराध से जोड़कर पुलिस क्या साबित करना चाहती है। मेरा एक नाती है जिसका नाम अजय सिंह है, लेकिन पुलिस ने जिसे पकड़ा है उसका अता -पता क्यों नहीं मालूम किया। इस मामले को मैं अदालत ले जाऊंगा और पुलिस अधिकारियों की साजिश को बेनकाब करूं गा।