{"_id":"68dafc02ccd0fa02af0ac892","slug":"malkhan-also-converted-his-wife-and-sons-lucknow-news-c-13-knp1002-1406680-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मलखान ने पत्नी व बेटों का भी कराया था धर्म परिवर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मलखान ने पत्नी व बेटों का भी कराया था धर्म परिवर्तन
विज्ञापन
लखनऊ। निगोहां के बख्तौरीखेड़ा गांव में धर्म परिवर्तन करवाने के मुख्य आरोपी मलखान ने पत्नी व दो बेटों का भी धर्माांतरण कराया था। उसने पत्नी का नाम तो नहीं बदला, पर बेटों का नाम बदल दिया था। जांच में पता चला है कि गैंग से जुड़े लोग नकद में सारे लेनदेन करते थे। सूत्र बताते हैं कि बख्तौरीखेड़ा के अलावा छोटीखेड़ा, बदनखेड़ा और समेसी गांव के लोग भी गैंग के संपर्क में हैं।
डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि मलखान के दो बैंक खातों की पूरी जानकारी बैंक से मांगी गई है। सूत्र बताते हैं कि खातों में लेनदेन की खास जानकारी हाथ नहीं लगी है। पुलिस को पता चला है कि गैंग के लोग सारा लेनदेन नकदी में ही करते थे, ताकि कोई सुबूत न रह जाए। पुलिस को मलखान के मोबाइल फोन से काफी मोबाइल नंबर मिले हैं। पुलिस इनकी जांच करवा रही है।
धर्मांतरण के शिकार लोगों से किया संपर्क
डीसीपी ने बताया कि निगोहां पुलिस को उन 12 लोगों का नाम-पता मिला है, जिनका मलखान ने धर्म परिवर्तन कराया था। पुलिस ने इनमें से कुछ लोगों से बातचीत भी की है, जिसमें अहम जानकारियां हाथ लगी है। गैंग से जुड़े संदिग्धों की तलाश में पुलिस लगी है।