{"_id":"5a6c2da34f1c1b8c268b6a71","slug":"malihabad-and-chinhat-station-officer-attached-to-police-line","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डकैतों को पकड़ने में नाकाम मलिहाबाद और चिनहट थानाध्यक्ष लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डकैतों को पकड़ने में नाकाम मलिहाबाद और चिनहट थानाध्यक्ष लाइन हाजिर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 27 Jan 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
डीजीपी ओपी सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में लगातार पड़ रही डकैतियों के बाद शनिवार दोपहर पुलिस पर पहली बड़ी कार्रवाई की गई। डीजीपी की सख्ती के बाद एसएसपी दीपक कुमार ने मलिहाबाद थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह और चिनहट थानाध्यक्ष रवींद्रनाथ राय को लाइन हाजिर कर दिया गया है। दोनों मामलों में एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
वहीं, क्राइम ब्रांच के रितेंद्र प्रताप सिंह मलिहाबाद के नए कोतवाल बनाए गए हैं। जबकि राजकुमार सिंह को चिनहट की कमान सौंपी गई है। इससे पहले उनकी तैनाती हुसैनगंज थाने में थी।
बता दें कि मलिहाबाद में लगातार पड़ रही डकैती के बाद शुक्रवार को डीजीपी ओपी सिंह शुक्रवार की शाम एसएसपी दीपक कुमार और एसपी ग्रामीण डॉ. सतीश कुमार सिंह के साथ मलिहाबाद थाने का निरीक्षण किया था। डीजीपी ने ग्रामीण इलाके में पुलिस फोर्स तैनात कर ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।

अल्टीमेटम के छह घंटे के भीतर ही फिर चोरी
उन्होंने पुलिस टीम को हर वक्त अलर्ट रहने का आदेश देते हुए को जल्द ही बदमाशों को पकड़ने का अल्टीमेटम भी दिया था। लेकिन, इस आदेश के छह घंटे के भीतर ही क्षेत्र के अमानीगंज निवासी असलम के घर में चोरी हो गई। इसमें पुलिस की लापरवाही मानते हुए मलिहाबाद थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह को एसएसपी दीपक कुमार ने लाइन हाजिर किया है।
वहीं, चिनहट में हुई डकैती के मामले में अल्टीमेटम के बावजूद तय समय में सीमा खुलासा न कर पाने के कारण रवींद्रनाथ राय को लाइन हाजिर किया गया है। दोनों मामलों में जांच की जा रही है।
वहीं, चिनहट में हुई डकैती के मामले में अल्टीमेटम के बावजूद तय समय में सीमा खुलासा न कर पाने के कारण रवींद्रनाथ राय को लाइन हाजिर किया गया है। दोनों मामलों में जांच की जा रही है।