{"_id":"8df967323b51168355198ac0ebd42885","slug":"malaria-man-dr-sk-puri-now-cdri-director","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलेरिया मैन डॉ. एसके पुरी बने सीडीआरआई निदेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलेरिया मैन डॉ. एसके पुरी बने सीडीआरआई निदेशक
अतुल भारद्वाज/ अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 04 Jan 2014 01:44 PM IST
विज्ञापन
मलेरिया मैन डॉ. एसके पुरी को सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीडीआरआई) का निदेशक बनाया गया है।
विज्ञापन
मलेरिया की बीमारी के इलाज में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने डॉ. टीके चक्रवर्ती की जगह चार्ज संभाल लिया है। डॉ. चक्रवर्ती 31 दिसंबर को रिटायर्ड हो चुकेहैं।
59 वर्षीय डॉ. एसके पुरी उनकी जगह कार्यवाहक निदेशक होंगे। डॉ. पुरी वर्तमान में सीडीआरआई की पैरासाइटोलॉजी डिवीजन के वैज्ञानिक प्रभारी थे।
साइंटिस्ट-जी डॉ. पुरी को मलेरिया के इलाज के लिए दवा खोजने में महारत हासिल है। ड्रग रेजिस्टेंस प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम के मरीजों को राहत देने केलिए दवा की खोज करने में सफलता हासिल की।
कैंसर और ड्रग रेजिस्टेंट मलेरिया में पीएचडी डॉ. पुरी को अपनी खोज के लिए 2009 में सीएसआईआर टेकभनोलॉजी अवार्ड मिल चुका है।
इसके साथ ही वह 2009 में नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज के फैलो भी रह चुके हैं। उनके नाम अब तक 211 रिसर्च पेपर और तीन पेटेंट हैं।