फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   make a false story for murder and kidnapping

छेड़खानी के बाद हुई पिटाई का बदला लेने के लिए रची अपहरण और हत्या की झूठी कहानी

Thu, 15 Apr 2021 01:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
make a false story for murder and kidnapping
लखनऊ। गोमती नगर थाना क्षेत्र के उजरियांव में रहने वाले एक युवक ने खुद के अपहरण और हत्या की झूठी कहानी रच डाली। यह कहानी केवल अपनी बेइज्जती का बदला लेने के लिए रची गई थी। पुलिस ने चंद घंटों में ही इस झूठ का पर्दाफाश कर दिया। वहीं फर्जी कहानी रचने वाले सोल्जर उर्फ रेहान को चिनहट से दबोच लिया।
विज्ञापन

गोमती नगर थाना क्षेत्र के उजरियांव में रहने वाले सोल्जर उर्फ रेहान ने सोमवार देर रात अपनी बहन को यह सूचना दी कि उसका अपहरण हो गया है। अपहरण करने वाले उसकी हत्या कर देंगे। रेहान की बहन उसके मोबाइल पर संपर्क करने लगी तो मोबाइल बंद आने लगा। रेहान की बहन सीमा का आरोप था कि उजरियांव के रहने वाला एक युवक जो प्रॉपर्टी डीलर का भतीजा है, उसी ने उसके भाई को अगवाकर मार डाला है और उसका शव बोरे में कहीं फेंक दिया है। अपहरण और हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस ने तलाश शुरू की।
विज्ञापन

पुलिस के सामने बहन ने बयान दिया कि आरोपी युवक के घर वह गई थी। उसकी तीसरी मंजिल पर स्थित कमरे में चार डंडे और टूटी हुई कुर्सी मिली। वहीं एक चादर भी थी जिस पर खून लगा हुआ था। उसे पूरा विश्वास हो गया कि उसके भाई की हत्या कर युवक ने शव को कहीं फेंक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर से सकुशल बरामद हुआ रेहान
प्रभारी निरीक्षक गोमती नगर केशव कुमार तिवारी के मुताबिक, अपहरण और हत्या की सूचना पर पुलिस ने सक्रियता दिखाई और रेहान की तलाश शुरू कर दी । वहीं अपहरण और हत्या के आरोपी युवक की भी तलाश शुरू की। उधर, आरोपी युवक भी अपने घर पर नहीं था। उसके परिवारीजन भी परेशान हो गए। काफी तलाश के बाद रेहान अपनी बहन के घर चिनहट के कांशीराम कॉलोनी लौलाई से सकुशल मिल गया। रेहान को पुलिस थाने लेकर आई। इसके बाद आरोपी युवक की भी तलाश शुरू की तो कुछ देर बाद वह भी मिल गया

छेड़छाड़ के आरोप में हुई थी पिटाई
प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार के मुताबिक, रेहान कुछ दिन पहले आरोपी युवक के घर पेंट का काम करने गया था। इसी दौरान उसने युवक की बहन का नंबर हासिल कर लिया। जिस पर वह लगातार मेसेज भेजता था। इसकी जानकारी होने पर युवक के परिवार वाले भड़क गए और रेहान को पकड़कर पिटाई कर दी। पूछताछ में रेहान ने बताया कि उसने अपनी बेइज्जती का बदला लेने के लिए अपहरण और हत्या की झूठी कहानी बनाई थी। पुलिस रेहान के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed