Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Major reshuffle in UP Police: 183 inspectors transferred, 56 moved out of the Lucknow Commissionerate; see the

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 183 इंस्पेक्टरों के तबादले, लखनऊ कमिश्नरेट से 56 बाहर भेजे गए; पढ़िए पूरी लिस्ट

Wed, 25 Nov 2026 08:01 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 25 Nov 2026 08:01 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। पुलिस मुख्यालय ने 183 इंस्पेक्टरों के तबादले किए हैं। लखनऊ कमिश्नरेट से 56 निरीक्षकों को बाहर भेजा गया, जबकि कानपुर से 14 निरीक्षक लखनऊ आए हैं। तीन अन्य को लखनऊ जोन में तैनाती मिली है।

विज्ञापन
Major reshuffle in UP Police: 183 inspectors transferred, 56 moved out of the Lucknow Commissionerate; see the
यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के मद्देनजर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने 183 इंस्पेक्टरों के तबादले किए हैं। इनमें लखनऊ कमिश्नरेट से 56 इंस्पेक्टरों को बाहर भेजा गया है, जबकि कानपुर कमिश्नरेट से 14 इंस्पेक्टर लखनऊ कमिश्नरेट आए हैं। इसके अलावा कानपुर से तीन इंस्पेक्टरों को लखनऊ जोन में तैनाती दी गई है।

विज्ञापन


उन इंस्पेक्टरों के तबादले किए गए हैं जिन्होंने एक जिले में तीन साल की अवधि पूरी कर ली है या 31 मई 2027 तक पिछले चार वर्षों में तीन साल की अवधि पूरी करने वाले हैं। पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) आरडी चौरसिया की ओर से जारी आदेश के मुताबिक जोन, जनपद और कमिश्नरेट स्तर पर समायोजन नहीं हो पाने के कारण पुलिस आयुक्तों के अनुरोध पर यह स्थानांतरण किए गए हैं।
विज्ञापन

 

Trending Videos

लखनऊ कमिश्नरेट से बाहर किए गए 56 इंस्पेक्टरों में ज्यादातर को वाराणसी, कानपुर, प्रयागराज, गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद कमिश्नरेट भेजा गया है। तीन इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय, भानु प्रताप सिंह और सुनील कुमार आजाद को लखनऊ जोन में भेजा गया है। वहीं विक्रम सिंह को विजिलेंस, अरविंद कुमार को सीआईडी और अनवार अहमद को आर्थिक अपराध शाखा में तैनाती मिली है।

दूसरी ओर कानपुर कमिश्नरेट से लखनऊ आने वाले 14 इंस्पेक्टरों में रवींद्र श्रीवास्तव, शैलेंद्र प्रताप सिंह, दीनानाथ मिश्रा, अभिमान सिंह, अशोक कुमार दुबे, आनंद कुमार पांडेय, सभाजीत मिश्र, संतोष कुमार शुक्ला, अखिलेश कुमार, सुधीर कुमार, सुभाष सिंह यादव, भूपेंद्र सिंह यादव, अशोक कुमार सरोज और ललित कुमार शामिल हैं। इकबाल हैदर, ब्रजेश कुमार और कमर सुल्ताना को लखनऊ जोन में भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed