फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Major reshuffle in UP BJP organization, district heads of 75 percent districts changed

लोकसभा चुनाव: यूपी में भाजपा ने किया संगठन में बड़ा फेरबदल, एक झटके में बदले 69 जिलाध्यक्ष, पढ़िए पूरी लिस्ट

Sat, 16 Sep 2023 06:33 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ
अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 16 Sep 2023 06:33 AM IST
सार

बीजेपी में लंबे समय से संगठन के फेरबदल की चर्चाएं चल रहीं थीं। शुक्रवार को यह फेरबदल कर दिया गया। भाजपा के संगठनात्मक 98 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति हुई। 

विज्ञापन
Major reshuffle in UP BJP organization, district heads of 75 percent districts changed
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने प्रदेश में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है। पार्टी की ओर से शुक्रवार दोपहर जारी बहुप्रतीक्षित जिलाध्यक्षों की सूची में 98 संगठनात्मक जिलों में से 69 में नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। जबकि 29 मौजूदा जिलाध्यक्षों को मौका दिया गया है। लखनऊ महानगर में आनंद द्विवेदी और लखनऊ जिला में विनय प्रताप सिंह को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

विज्ञापन


जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर भाजपा में बीते दो महीने से मशक्कत चल रही थी। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह बीते सोमवार से प्रतिदिन क्षेत्रवार जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर मंथन कर रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक के साथ क्षेत्रीय अध्यक्षों और आरएसएस के पदाधिकारियों से भी सूची पर रायशुमारी की गई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी का कहना है कि सभी प्रमुख लोगों से रायशुमारी के बाद सर्वसम्मति के आधार पर नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन


69 संगठनात्मक जिलों में नए जिलाध्यक्ष लोकसभा चुनाव की कमान संभालेंगे। वहीं 29 जिलों में अनुभवी जिलाध्यक्षों के हाथ चुनाव की बागडोर रहेगी। चार महिलाओं को जिलाध्यक्ष की कमान दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के अवध क्षेत्र के 15 जिलों में से 10 जिलों में नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। बलरामपुर के प्रदीप कुमार, गोंडा के अमर किशोर कश्यप, अयोध्या जिला के संजीव सिंह, लखीमपुर में सुनील सिंह और उन्नाव के अवधेश कटियार ही सीट बचाने में सफल रहे हैं।

गोरखपुर क्षेत्र के 12 में से 9 जिलों के जिलाध्यक्ष बदले गए हैं। गोरखपुर महानगर के राजेश गुप्ता, गोरखपुर जिला के युधिष्ठिर सिंह और संत कबीरनगर में मौजूदा जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव को बरकरार रखा है।

कानपुर क्षेत्र के 17 में से 13 जिलों में नए जिलाध्यक्ष बदले गए हैं। इटावा के संजीव राजपूत, फर्रुखाबाद के रूपेश गुप्ता, बांदा में संजय सिंह और ललितपुर के राजकुमार जैन को फिर मौका दिया गया है।

पश्चिम क्षेत्र में सहारनपुर के जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, गाजियाबाद महानगर के संजीव शर्मा और नोएडा महानगर के मनोज गुप्ता को फिर मौका दिया गया है। जबकि 19 में से 16 जिलों में नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए हैं।

बृज क्षेत्र में 19 में से 8 जिलाध्यक्ष अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहे हैं। आगरा महानगर में भानु महाजन, आगरा जिला में गिरिराज कुशवाहा, फिरोजाबाद महानगर में राकेश शंखवार, एटा में संदीप जैन, कासगंज में के.पी.सिंह, बरेली जिला में पवन शर्मा, बदायूं में राजीव गुप्ता और पीलीभीत में संजीव प्रताप सिंह को पुनः जिलाध्यक्ष पद की कमान सौंपी है। 11 जिलों में नए लोगों को मौका दिया गया है।

काशी क्षेत्र में 16 में से 10 जिलों में नए जिलाध्यक्ष नियुक्ति किए हैं। वाराणसी महानगर में विद्यासागर राय, वाराणसी जिला में हंसराज विश्वकर्मा, जौनपुर में पुष्पराज सिंह, मछलीशहर में रामविलास पाल, सुल्तानपुर में डॉ. आरए. वर्मा और मिर्जापुर में बृजभूषण सिंह की कुर्सी बची है।
पौने चार साल बाद बनी नई टीम

भाजपा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के कार्यकाल में 27 नवंबर 2019 को जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए थे। हालांकि उसके बाद बीच-बीच में कामकाज की शिकायत को लेकर कुछ जिलों में जिलाध्यक्ष बदले गए। लेकिन बड़े पैमाने पर बदलाव करीब 46 महीने बाद हुआ है।







ये हैं अवध क्षेत्र के समीकरण

अंबेडकरनगर में बने त्रयंबर तिवारी जिलाध्यक्ष

भाजपा ने अवध क्षेत्र के महामंत्री त्रयंबक तिवारी को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। मूलतः जिले के हंसवर निवासी त्रयंबक लखनऊ में रहकर पार्टी की बड़ी गतिविधियों में लंबे समय से सक्रिय हैं। जिले के कार्यक्रमों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रहती आई है। यहां अब तक मिथिलेश त्रिपाठी अध्यक्ष थे।

अभिषेक मिश्रा को हटाकर कमलेश श्रीवास्तव बने महानगर अध्यक्ष

अयोध्या, भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने अयोध्या में महानगर अध्यक्ष पद पर बदलाव कर दिया है। महानगर अध्यक्ष रहे अभिषेक मिश्रा को हटाकर कमलेश श्रीवास्तव को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। मौजूदा समय में वे भाजपा अवध क्षेत्र के मंत्री पद पर हैं। वे भाजपा में जिला कार्य समिति सदस्य भी रह चुके हैं। 2018 में उन्हें पहली बार महानगर अध्यक्ष चुना गया था महानगर अध्यक्ष के रूप में यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा। बीते विधानसभा चुनाव व नगर निगम चुनाव में भी उन्हें संगठन की ओर से महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई थी।

भाजपा के नए जिलाध्यक्ष बने बसपा से आए अरविंद मौर्य

बाराबंकी, भाजपा ने जिलाध्यक्ष बदल दिया है। प्रदेश नेतृत्व ने शशांक कुशमेस की जगह जिला महामंत्री अरविंद मौर्य को नया जिलाध्यक्ष बना दिया है। अरविंद मौर्य 2017 से पहले बसपा में थे। भाजपा में आने के बाद उन्होंने बाराबंकी सदर सीट से टिकट की दावेदारी करनी शुरू कर दी। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इनको अपना प्रत्याशी भी बनाया मगर विपक्षियों ने उनके ऊपर आपराधिक मामले दर्ज होने तथा तस्करी के मामले में सजा मिलने को लेकर तंज करना शुरू कर दिया। पार्टी हाईकमान ने इसे गंभीरता से लिया था। आपराधिक मामले दर्ज होने और तस्करी के मामले में सजा मिलने के कारण अरविंद मौर्या का नामांकन पत्र रद्द होने की आशंका में आनन फानन में इनका टिकट वापस लिया।

बुद्धिलाल पासी बनाए गए  रायबरेली भाजपा के नए जिलाध्यक्ष

 भाजपा ने बुद्धिलाल पासी को नया जिलाध्यक्ष बनाया है। रामदेव पाल को हटा दिया गया है। नगर पालिका परिषद के चुनाव में भाजपा की करारी हार के बाद अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ नेता को अध्यक्ष बनाने की कवायद चल रही थी। बुद्धि लाल पासी को नगर पालिका रायबरेली के पद पर अध्यक्ष का टिकट मिलना था, लेकिन ऐन मौके पर काट दिया गया था।

सीतापुर भाजपा जिला अध्यक्ष बने राजेश शुक्ला

 भारतीय जनता पार्टी ने राजेश शुक्ला को नया जिलाध्यक्ष बनाया है। वह अब तक जिला इकाई में महामंत्री का काम देख रहे थे। उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि हर बूथ को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यों को आम जनता तक सही से पहुंचाना और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सभी योजनाओं से अच्छादित कराने पर जोर रहेगा।

राम प्रसाद मिश्र बने अमेठी भाजपा जिलाध्यक्ष

 लोकसभा चुनाव से पहले शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने अपना जिलाध्यक्ष बदल दिया है। अब राम प्रसाद मिश्र को पार्टी का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है।अभी तक वह कोषाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। लंबे समय से पार्टी से जुड़े रहे हैं।

युवा मोर्चा के अध्यक्ष को कमान 

भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रहे बृजेश पांडेय को बनाया गया बहराइच जिले का भाजपा का नया अध्यक्ष। उन्होंने बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने की बात कही है। 

श्रावस्ती में जिलाध्यक्ष बने उदय प्रकाश त्रिपाठी

संगठन में लंबे समय से बने हुए बीजेपी नेता उदय प्रकाश त्रिपाठी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने की बात कही है।


भाजपा के नए जिलाध्यक्षों की क्षेत्रवार सूची: अवध क्षेत्र

लखनऊ महानगर - आनंद द्विवेदी
लखनऊ जिला - विनय प्रताप सिंह
रायबरेली - बुद्धिलाल पासी
सीतापुर - राजेश शुक्ला
लखीमपुर - सुनील सिंह
हरदोई - अजीत बब्बन
अंबेडकर नगर - त्रयंबक तिवारी
बाराबंकी - अरविंद मौर्य
बलरामपुर - प्रदीप सिंह
बहराइच - ब्रजेश पांडेय
गोंडा - अमर किशोर कश्यप
श्रावस्ती - उदय प्रकाश त्रिपाठी
अयोध्या महानगर - कमलेश श्रीवास्तव
अयोध्या जिला - संजीव सिंह
उन्नाव - अवधेश कटियार

भाजपा के नए जिलाध्यक्षों की क्षेत्रवार सूची: काशी क्षेत्र

वाराणसी महानगर - विद्यासागर राय
वाराणसी जिला - हंसराज विश्वकर्मा
गाजीपुर - सुनील सिंह
प्रतापगढ़ - आशीष श्रीवास्तव
भदोही - दीपक मिश्रा
जौनपुर - पुष्पराज सिंह
मछलीशहर - रामविलास पाल
सुल्तानपुर - डॉ. आर. ए. वर्मा
अमेठी - रामप्रसाद मिश्रा
प्रयागराज यमुनापार - विनोद प्रजापति
प्रयागराज गंगापार - कविता पटेल
प्रयागराज महानगर - राजेंद्र मिश्रा
चंदौली - काशीनाथ सिंह
कौशांबी - धर्मराज मौर्य
मिर्जापुर - बृजभूषण सिंह
सोनभद्र - नंदलाल

भाजपा के नए जिलाध्यक्षों की क्षेत्रवार सूची: बृज क्षेत्र


आगरा महानगर - भानु महाजन
आगरा जिला - गिरिराज कुशवाहा
मथुरा महानगर - घनश्याम लोधी
मथुरा जिला - निर्भय पांडेय
फिरोजाबाद महानगर - राकेश शंखवार
फिरोजाबाद जिला - उदय प्रताप सिंह
एटा - संदीप जैन
अलीगढ़ महानगर - राजीव शर्मा
अलीगढ़ जिला - कृष्णपाल सिंह लाला
हाथरस - शरद माहेश्वरी
मैनपुरी - राहुल चतुर्वेदी
कासगंज - केपी सिंह
बरेली महानगर - अधीर सक्सेना
बरेली जिला - पवन शर्मा
आंवला - आदेश प्रताप सिंह
बदायूं - राजीव गुप्ता
शाहजहांपुर महानगर - शिल्पी गुप्ता
शाहजहांपुर जिला - केसी मिश्रा
पीलीभीत - संजीव प्रताप सिंह

भाजपा के नए जिलाध्यक्षों की क्षेत्रवार सूची: पश्चिम क्षेत्र

रामपुर - हंसराज पप्पू
मुरादाबाद महानगर - संजय शर्मा
मुरादाबाद जिला - आकाश पाल
अमरोहा - उदयगिरी गोस्वामी
बिजनौर - भूपेंद्र चौहान बॉबी
सहारनपुर महानगर - पुनीत त्यागी
सहारनपुर जिला - महेंद्र सैनी
मुजफ्फर नगर - सुधीर सैनी
बागपत - वेदपाल उपाध्याय
शामली - तेजेंद्र निर्वाल
मेरठ महानगर - सुरेश जैन (ऋतुराज )
मेरठ जिला - शिव कुमार राणा
गाजियाबाद महानगर - संजीव शर्मा
गाजियाबाद जिला - सत्यपाल प्रधान
नोएडा महानगर - मनोज गुप्ता
गौमतबुद्ध नगर - गजेंद्र मावी
बुलंदशहर - विकास चौहान
संभल - हरेंद्र सिंह रिंकू
हापुड़ - नरेश तोमर
 

भाजपा के नए जिलाध्यक्षों की क्षेत्रवार सूची: कानपुर क्षेत्र

कानपुर महानगर उत्तर - दीपू पांडेय
कानपुर महानगर दक्षिण- शिवराम सिंह
कानपुर देहात - मनोज शुक्ला
कानपुर ग्रामीण - दिनेश कुशवाहा
इटावा - संजीव राजपूत
कन्नौज - वीर सिंह भदौरिया
फर्रुखाबाद - रूपेश गुप्ता
फतेहपुर - मुखलाल पाल
औरेया - भुवन प्रकाश गुप्ता
झांसी महानगर - हेमंत परिहार
झांसी जिला - अशोक गिरी
बांदा - संजय सिंह
महोबा - अवधेश गुप्ता
चित्रकूट - लवकुश चतुर्वेदी
हमीरपुर - सुनील पाठक
जालौन - उर्विजा दीक्षित
ललितपुर - राजकुमार जैन

भाजपा के नए जिलाध्यक्षों की क्षेत्रवार सूची: गोरखपुर क्षेत्र

गोरखपुर महानगर - राजेश गुप्ता
गोरखपुर जिला - युधिष्ठिर सिंह
संत कबीर नगर - जगदंबा लाल श्रीवास्तव
बस्ती - विवेकानंद मिश्रा
सिद्धार्थनगर - कन्हैया पासवान
महराजगंज - संजय पांडेय
देवरिया - भूपेंद्र सिंह
कुशीनगर - दुर्गेश राय
आजमगढ़ - कृष्णपाल
लालगंज - सूरज श्रीवास्तव
मऊ - नूपुर अग्रवाल
बलिया - संजय यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed