फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Major accident in Lucknow, uncontrolled truck rammed into shops, three people died

UP : लखनऊ में बड़ा हादसा, दुकानों में घुसा अनियंत्रित ट्रक, तीन लोगों की मौत और कई घायल

Wed, 29 Jan 2025 06:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 29 Jan 2025 06:45 AM IST
सार

एक अनियत्रित ट्रक दुकानों में घुस गया। हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हैं। 

विज्ञापन
Major accident in Lucknow, uncontrolled truck rammed into shops, three people died
बचाव में जुटे लोग... - फोटो : ANI

विस्तार

 इटौंजा से कुर्सी रोड की ओर जा रहा तेज रफ्तार कंटेनर मंगलवार रात अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मौजूद दुकानों पर पलट गया। कंटेनर के नीचे दुकानदार और ग्राहक दब गए। हादसे में महोना नगर पंचायत के तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कंटेनर पर फ्रूटी लदी हुई थी। इसकी वजह से राहत एवं बचाव अभियान में पुलिस और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर इटौंजा के मुताबिक हादसे में महोना के शिवा (18), संजीव (18) और धनेश (22) की मौत हुई है। वहीं, महोना के ही मुन्ना, नीरज और मनीष रावत गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इनके अलावा दो अन्य लोगों को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। कंटेनर की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसके पलटते ही दुकानें जंमीदोज हो गईं। मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। देर रात में कंटेनर को किनारे कर मलबे को जेसीबी से हटाने का काम शुरू हुआ।
विज्ञापन


इनकी दुकानें आईं जद में
हादसा मंगलवार रात करीब 10 बजे का बताया जा रहा है। कंटेनर की चपेट में पिंटू चौरसिया की टीवी की दुकान, नीरज की मोबाइल फोन की दुकान, मनीष की अंडे की दुकान और पुतान की इलेक्ट्रानिक की दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। चारों दुकानें खुली हुई थीं। कुछ खरीदार भी वहां मौजूद थे। थोड़ी देर बाद व्यापारी दुकानें बंद कर घर जाने वाले थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंटेनर चालक का सुराग नहीं
हादसे के बाद वहां चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोग मदद को दौड़े और कंटेनर के नीचे दबे लोगों को निकालने की कोशिश शुरू की। थोड़ी देर बाद कंटेनर चालक की तलाश की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। देर रात तक इसका पता नहीं चल सका कि चालक घायल है या मौके से कहीं चला गया। कंटेनर पर उत्तराखंड का नंबर अंकित है।


अपनों की तलाश में पहुंचे परिजन
हादसे की खबर महोना में आग की तरह फैल गई। इसके बाद बउ़ी संख्या में लोग घटना स्थल पहुंच गए। सभी घायलों में अपनों की तलाश करते नजर आए। भीड़ बढ़ती देख पुलिस ने लोगों को वहां से हटाया। हालांकि, इस दौरान लिंक मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाकर यातायात व्यवस्था बहाल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed