{"_id":"5a1d7a1d4f1c1b59678beb88","slug":"main-alleged-of-hyderabad-bomb-blast-arrested-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद बम धमाकों का आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार, चलती ट्रेन से कूदकर हुआ था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैदराबाद बम धमाकों का आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार, चलती ट्रेन से कूदकर हुआ था फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 28 Nov 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन साल से फरार लश्कर के आतंकी शेख अब्दुल नईम को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की नई दिल्ली यूनिट ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है, जिसे लेकर एनआईए की टीम नई दिल्ली रवाना हो गई है। सूत्रों का कहना है कि महाराष्ट्र का मूल निवासी शेख अब्दुल नईम 2006 में हैदराबाद में हुए बम धमाके का मुख्य आरोपी है।
विज्ञापन
वर्ष 2014 अगस्त माह में कोलकाता से मुम्बई पेशी पर जाते समय नईम सुरक्षा बलों को चकमा देकर चलती ट्रेन से कूद कर फरार हो गया था। नईम को कोलकाता दमदम जेल से मुम्बई प्रोटक्शन वारंट पर ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि नईम को 2006 में बार्डर सिक्योरिटी फोर्स ने भारी मात्रा में असलहे और आरडीएक्स के साथ गिरफ्तार किया था। नईम के पास से भारी मात्रा में असलहे और 43 किलो आरडीएक्स व कारतूस बरामद किया था।
विज्ञापन
किसी बड़ी घटना को देने वाला था अंजाम
सूत्रों का कहना है कि नईम लखनऊ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने आया था। एनआईए द्वारा काल इंटरसेप्ट में खुलासा होने के बाद वहां की टीम सक्रिय हो गई और लखनऊ पहुंच गई। मंगलवार की सुबह उसे राजधानी के एक निजी होटल से गिरफ्तार कर लिया। एनआईए की टीम उसे लेकर दिल्ली चली गई है। हालांकि इस बारे में एनआईए के अधिकारी कुछ भी बताने से बच रहे हैं।