{"_id":"6865107e709bf3a5be009db4","slug":"main-accused-surrendered-after-killing-guard-along-with-his-wife-son-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: पत्नी और बेटे के साथ मिलकर की थी गार्ड की हत्या, कोर्ट में किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: पत्नी और बेटे के साथ मिलकर की थी गार्ड की हत्या, कोर्ट में किया सरेंडर
Wed, 02 Jul 2025 04:36 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 02 Jul 2025 04:36 PM IST
सार
लखनऊ के मदेयगंज में सिक्योरिटी गार्ड साबिर की हत्या का खुलासा हो गया है। साबिर के चाचा मुन्ना ने पत्नी और बेटे के साथ मिलकर साजिश रची थी। मुन्ना ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है जबकि पत्नी शबाना और सहयोगी राशिद गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मदेयगंज में सिक्योरिटी गार्ड साबिर की हत्या में नया मोड़ आया है। इसकी साजिश मुख्य आरोपी मुन्ना ने पत्नी और बेटे के साथ मिलकर रची थी। मंगलवार को मुन्ना ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उधर, पुलिस ने उसकी पत्नी शबाना और एक सहयोगी मो. राशिद को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर मदेयगंज राजेश सिंह ने बताया कि मुन्ना की पत्नी ने साबिर के दोस्त राशिद को चार लाख रुपये की सुपारी दी थी। राशिद को साबिर को लेकर आरोपियों के घर तक पहुंचना था। राशिद ने साबिर को समझौते का लालच दिया। झांसे में आकर साबिर उसके साथ चला गया। इसके बाद आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी थी। साबिर रिश्ते में मुन्ना का भतीजा लगता है। मुन्ना वर्ष 2017 में हुई बेटे पप्पू की हत्या का बदला लेना चाहता था। पुलिस ने इसके पहले अन्य आरोपी सईद को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: हाईकोर्ट पहुंचा सरकारी स्कूलों के विलय का मामला, फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई 3 जुलाई को
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: मायावती ने सरकारी स्कूलों के विलय का किया विरोध, कहा- ये फैसला गरीब विरोधी, सरकार वापस ले
मिले थे महज 10 हजार रुपये
साबिर के दोस्त राशिद को मुन्ना की पत्नी ने चार लाख रुपये देने का वादा तो किया था, पर उसे महज 10 हजार रुपये दिए। राशिद कानपुर के चमनगंज का रहने वाला है। राशिद लालच में साबिर को कार से मदेयगंज स्थित सईद के घर लेकर गया था। राशिद और साबिर की दोस्ती रायबरेली जेल में हुई थी। शुक्रवार देर रात मदेयगंज इलाके में साबिर की हत्या कर दी गई थी।