फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mail id of minister swami prasad maurya hacked

योगी के कैबिनेट मंत्री की मेल आईडी हैक, पोस्ट की आपत्तिजनक तस्वीरें

Fri, 04 May 2018 04:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 04 May 2018 04:49 PM IST
विज्ञापन
mail id of minister swami prasad maurya hacked
मंत्री के सहायक की शिकायत पर पुलिस कर रही जांच - फोटो : amar ujala

कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की जीमेल आईडी हैक करने का मामला प्रकाश में आया है। मंत्री के सहायक ने बुधवार को अज्ञात हैकर के खिलाफ गौतमपल्ली थाने में शिकायत की जिस पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक विजयसेन प्रताप सिंह ने बताया कि  साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कैबिनेट मंत्री की जीमेल आईडी हैक करके साइबर अपराधियों ने उनकी वेबसाइट पर आपत्तिजनक तस्वीरें और मेसेज पोस्ट कर दिए।
विज्ञापन


हैकरों ने एक फोटो पोस्ट की है जिसमें ऊपर की तरफ ‘स्वामी प्रसाद मौर्य बीजेपी हैक्ड’ लिखा है।जबकि नीचे ‘पाकिस्तान कश्मीर जिंदाबाद’ और ‘मोहम्मद बिलाल टीम पीसीई’ लिखा है। आखिर में ‘catch.if.you.can@hotmail.com’ का पता दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिचितों व करीबियों के फोन आने पर मंत्री के सहायक मनोज चौधरी ने थाने में शिकायत की। उन्होंने कहा कि मंत्री की वेबसाइट पर आपत्तिजनक फोटो डालकर व अभद्र बातें लिखकर उन्हें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि किसी शरारती तत्व ने यह काम किया है। हैकर का पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed