फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mahmoodabad iqbal manzil in lucknow

एक बार घूम तो आइए महमूदाबाद इकबाल मंजिल

Sun, 29 Sep 2013 10:58 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sun, 29 Sep 2013 10:58 AM IST
विज्ञापन
mahmoodabad iqbal manzil in lucknow

अगर आप पुराने लखनऊ की शानो शौकत में जीना चाहते हैं और जिंदगी के कुछ पल बड़े ही चैन से गुजारना चाहते हैं तो लखनऊ सिटी स्टेशन के पास मौजूद इकबाल मंजिल में आपकी हसरत पूरी हो सकती है।

विज्ञापन


यहां पर खाने पीने के साथ सुकुन से समय गुजारने की पूरी व्यवस्था है। विक्टोरियन एरा के फर्नीचर और पुरानी दीवारों पर लगी पुरानी कलाकृतियों को जब आप देखेंगे तो खुद को पुराने लखनऊ में पाएंगे कुछ ऐसी है इकबाल मंजिल की शाम।
विज्ञापन


खाने-पीने का अंदाज भी यहां पूरी तरह से अलग है और आप नवाबी अंदाज में तैयार होने वाले जायकों का बड़ी ही आसानी से आनंद ले सकते हैं।

प्रमुखता से आपकों यहां पर कबाब, पराठा, लच्छेदार पराठे की हर किस्म आसानी से मिलेगी जो आपको नवाबी अंदाज से अपना कायल बना लेगी।

कैसी है इकबाल मंजिल
इकबाल मंजिल का निर्माण सर मोहम्मद अली मोहम्मद खान ने 1928 में अपनी बेगम महारानी जाकिया बेगम के लिए करवाया था। इस भवन का निर्माण अवधी स्टाइल में किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इकबाल मंजिल सिटी स्टेशन वजीरगंज के पास स्थित है। कहा जाता है कि जो लखनऊ को दिल से और काफी करीब से जानना चाहता है तो उसे इकबाल मंजिल की तरफ एक बाद रूख जरूर कर लेना चाहिए।

पेंइग गेस्ट के तौर पर गुजारे शाम: इकबाल मंजिल की देखरेख करने वाले मोहम्मद आमिर नकवी खान इसमें बने आवासीय कमरों को पर्यटकों के किराए पर देते हैं।

भवन की दीवारों पर लगी ब्लैकं एंड व्हाइट पुरानी तस्वीरें उसको खूबसूरत लुक देने के साथ दिल को सुकुन देती हैं। इसके अलावा सोफो पर पड़े ‘मंसाद कुशंस भी आपको नवाबी अंदाज का आराम देकर मस्ती में डूबो देंगे। मुगलई


बावरची खाना में बनता है स्वादिष्ट मुगलई पकवान
महारानी जिस मुगलई पकवान को बनाने के लिए इकबाल पैलेस में बने बावरची खाना यानि किचन को इस्तेमाल करती थी।

आज भी इसी बावरची खाना में लजीज और जायकेदार मुगलई व्यंजनों को पर्यटकों के लिए तैयार किया जाता है। एक समय में कम से कम दस और अधिकतम तीस लोगों केरहने की व्यवस्था है जिसकी बुकिंग आप कुछ दिन पहले करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed