फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mahendra nath pandey speaks on ticket distribution in samajwadi party.

यूपी: केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय बोले- अपराधियों को टिकट देने में मुलायम से भी आगे निकले अखिलेश यादव

Sun, 13 Feb 2022 03:07 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 13 Feb 2022 03:07 PM IST
सार

केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार के कामों से चुनाव में पार्टी को जनता का पूर्ण समर्थन मिल रहा है।

विज्ञापन
mahendra nath pandey speaks on ticket distribution in samajwadi party.
केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा है कि अपराधियों को संरक्षण और टिकट देने में अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह यादव से भी आगे निकल गए हैं। भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार ने केंद्र की योजनाओं में रोड़ा अटकाते हुए न सिर्फ प्रदेश का विकास बाधित किया, बल्कि गरीब, दलित और पिछड़े वर्ग को योजनाओं के लाभ से वंचित किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी-योगी की डबल इंजन सरकार में जनता को हर क्षेत्र में फायदा मिला है। केंद्र की 45 परियोजनाओं में यूपी प्रथम स्थान पर है। भाजपा सरकार के कामों का ही नतीजा है कि पार्टी को विधानसभा चुनाव में जनता का पूर्ण समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि प्रथम चरण के मतदान के बाद चारों तरफ से अच्छी खबरें आ रही हैं। पांडेय ने कहा कि क्षेत्रीय दलों की सरकारों ने सिर्फ परिवार का विकास किया और प्रदेश की दुर्दशा। योगी सरकार ने यूपी को बीमारू राज्य से निकाल कर देश की दूसरी अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश बनाया है। अब जनता को केंद्र व राज्य सरकार की सभी योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed