फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mahendra nath pandey raise question on samajwadi party and bsp alliance

सपा-बसपा के गठबंधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उठाये सवाल

Sat, 10 Mar 2018 05:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 10 Mar 2018 05:26 PM IST
विज्ञापन
mahendra nath pandey raise question on samajwadi party and bsp alliance
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय - फोटो : amar ujala

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने सपा और बसपा को लेनदेन का गठबंधन करार दिया। उन्होंने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा, यह ऐसा गठबंधन है जिसमें सपा व बसपा में किसी को किसी पर भरोसा नहीं है।

विज्ञापन


जनता ऐसे गठबंधन को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का फोकस अब ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने पर है।

इसको लेकर कार्यकर्ता घर-घर जा रहे हैं। बूथ कमेटियों के सदस्य लोगों से संपर्क कर 11 मार्च को दूसरे कामों से पहले मतदान का संकल्प दिला रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा व बसपा ने अपनी सरकारों में प्रदेश को दोनों हाथों से लूटा। अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को खूब संरक्षण दिया। मगर, योगी सरकार आने के बाद से प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है।
विज्ञापन


अपराधी या तो जेल में हैं या प्रदेश छोड़ चुके हैं। सपा और बसपा जातिवाद और परिवारवाद की बात करती हैं, जबकि भाजपा ‘सबका साथ-सबका विकास’ के मूल मंत्र पर काम करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी के शासन में किसानों का कर्ज माफ किया गया और गन्ना किसानों का 14 दिन में भुगतान सुनिश्चित किया गया। बिजली आपूर्ति ठीक कर भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई की गई।

यह कैसा गठबंधन  

डॉ. पांडेय ने कहा, सपा-बसपा ने त्रिपुरा में भाजपा की जीत से भयभीत होकर बेमेल गठबंधन किया है। उन्होंने कटाक्ष किया कि यह कैसा गठबंधन और समर्थन है जिसमें गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में दोनों पार्टियों के शीर्ष नेता एक मंच पर नहीं आए। इन्हें बताना चाहिए कि जब नेता एक-दूसरे के साथ खड़े नहीं हो सकते तो कार्यकर्ताओं से यह अपेक्षा क्यों की जा रही है? 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed