फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mahatma Gandhi's important contribution in eliminating untouchability from the country

Lucknow News: देश से अस्पृश्यता खत्म करने में महात्मा गांधी का अहम योगदान

Mon, 24 Mar 2025 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Mahatma Gandhi's important contribution in eliminating untouchability from the country
लखनऊ। पार्क रोड स्थित जेसी कैफे में रविवार को गांधी दर्शन पर संगोष्ठी हुई। सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी आलोक रंजन ने कहा कि समाजवाद का केंद्र अगर मनुष्यता की रक्षा नहीं है तो ऐसे समाजवाद का कोई अर्थ नहीं है। देश से अस्पृश्यता निवारण के क्षेत्र में महात्मा गांधी का अहम योगदान रहा है।
विज्ञापन


समाजसेवी विचारक शंभू राय ने बताया कि भगत सिंह की फांसी रुकवाने के लिए महात्मा गांधी के प्रयासों को षड्यंत्रकारी तत्वों ने इतिहास से हटाने का प्रयास किया। उत्तर प्रदेश ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड की सदस्य सलाहकार देविका देवेंद्र एम मंगलामुखी ने कहा कि भारत को आजादी दिलाने में चंद्रशेखर आज़ाद, भगत सिंह और महात्मा गांधी जैसे पुरुषों का योगदान रहा। रानी लक्ष्मीबाई की तरह ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों का भी योगदान था, लेकिन इतिहास में उनके योगदान को नकार दिया गया। देश की नई पीढ़ी को इस विषय में बताया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed