फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Maharashtra minister Aditya Tahckray in Ayodhya.

Ayodhya News: ईडी की राहुल गांधी से पूछताछ पर बोले आदित्य ठाकरे, भाजपा की प्रचार एजेंसियां बन गई सीबीआई-ईडी

Wed, 15 Jun 2022 11:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 15 Jun 2022 11:50 PM IST
सार

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे एक दिन के अयोध्या दौरे पर हैं। उन्होंने इसे धार्मिक यात्रा कहा है। आदित्य ने प्रेसवार्ता भी की और राजनीति से जुड़े सवालों के जवाब दिए। उन्होंने अयोध्या में महाराष्ट्र सदन बनाए जाने की भी मांग की।

विज्ञापन
Maharashtra minister Aditya Tahckray in Ayodhya.
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आदित्य ठाकरे। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यह पवित्र भूमि हम सभी की आस्था का केंद्र है। अयोध्या से पूरे भारत की आस्था जुड़ी हुई है। ईडी और सीबीआई सिर्फ भाजपा की प्रचार एजेंसियां  बनकर रह गई हैं। यह बातें बुधवार को महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आदित्य ठाकरे ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। बाद में अयोध्या में उन्होंने रामलला, हनुमानगढ़ी और इस्कान मंदिरों में हाजिरी लगाई। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। यहां एक होटल में बातचीत के दौरान राजनीतिक सवालों से वह यह कहकर बचते रहे कि वह नितांत धार्मिक यात्रा पर अयोध्या आए हैं। कहा कि अयोध्या हम राजनीति के लिए नहीं आए हैं, बल्कि हम अयोध्या भक्त बनकर आए हैं। उन्होंने कहा कि 2018 में जब शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अयोध्या आए थे तो हमने पहले मंदिर फिर सरकार का नारा दिया था। इसी नारे के साथ ही माहौल बनता गया। 2019 में सुप्रीम कोर्ट से निर्णय भी आ गया और मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। मथुरा के सवाल पर कहा कि कोर्ट के निर्णय से राममंदिर का निर्माण हो रहा है, हमें खुशी है। हम इसी को आगे ले जाएंगे।
विज्ञापन


आज रामलला का दर्शन करेंगे और आशीर्वाद लेंगे कि हमारे हाथ से जो भी देश सेवा, महाराष्ट्र सेवा व लोगों की सेवा हो वह अच्छी हो। अयोध्या में महाराष्ट्र सदन के निर्माण की हमारी इच्छा है। इसके लिए सीएम योगी से महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे वार्ता भी करेंगे। महाराष्ट्र सदन के निर्माण के लिए उनसे जगह मांगेंगे। आने वाले बीएमसी के चुनाव को लेकर रामलला का दर्शन कहीं उनका लकी फैक्टर तो नहीं है। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चुनाव कोई भी हो चुनौती तो होती है। हर अच्छे काम से पहले रामलला का आशीर्वाद जरूरी है। कुछ संतों की ओर से विरोध के सवाल पर उन्होंने कहा कि अयोध्या की जनता हमारा स्वागत कर रही है, साधु-संत भी स्वागत कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या में हो महाराष्ट्र सदन
आदित्य ठाकरे ने कहा कि अयोध्या में महाराष्ट्र सदन के निर्माण की हमारी इच्छा है। इसके लिए उद्धव ठाकरे सीएम योगी आदित्यनाथ से वार्ता भी करेंगे। महाराष्ट्र सदन के निर्माण के लिए उनसे जगह मांगेंगे। आने वाले बीएमसी के चुनाव को लेकर रामलला का दर्शन कहीं उनका लकी फैक्टर तो नहीं है।

इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चुनाव कोई भी हो चुनौती तो होती है। हर अच्छे काम से पहले रामलला का आशीर्वाद जरूरी है। अयोध्या में कुछ संतों द्वारा आदित्य ठाकरे का विरोध करने के सवाल पर कहा कि अयोध्या की जनता हमारा स्वागत कर रही है, साधु-संत भी स्वागत कर रहे हैं।

भक्त बनकर आए हैं, राजनीति करने नहीं आए हैं। पत्रकार वार्ता में सांसद संजय राउत, मंत्री एकनाथ सिंदे, उपसभापति महाराष्ट्र नीलम गौर, सांसद राजन विचारे, सांसद चंद्रकांत खीरे, सांसद विनायक राउत, पार्टी प्रवक्ता आनंद दुबे सहित अन्य मौजूद रहे।

1200 शिवसैनिक भी अयोध्या में मौजूद

आदित्य ठाकरे के अयोध्या आगमन से पहले उनके स्वागत के लिए महाराष्ट्र से करीब दो हजार शिवसैनिक मंगलवार की देर रात्रि अयोध्या पहुंच गए हैं। देर रात्रि स्पेशल ट्रेन से लगभग 1,200 शिवसैनिकों का दल अयोध्या स्टेशन पहुंचा।

वहां से सीधे निर्धारित धर्मशालाओं में उन्हें ले जाया गया और अब वह अपने नेता का गर्मजोशी के साथ स्वागत करने की तैयारी में जुटे हुए। आदित्य ठाकरे अयोध्या के रामनगर में स्थित इस्कॉन मंदिर पहुंच गए हैं। यहां पत्रकारों से वार्ता करेंगे। फिर सीधे रामलला के दर्शन के लिए जाएंगे और शाम को सरयू आरती में भी शामिल होंगे।



अयोध्या में पूर्व में राज ठाकरे के दौरे को लेकर विरोध के बाद शिवसेना किसी भी प्रकार की कसर नहीं छोड़ना चाहती है। यही कारण कि अपने नेता के आने के पहले बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे हैं। देर रात्रि दो स्पेशल ट्रेन से 2,000 से अधिक शिव सैनिक अयोध्या स्टेशन पर उतरते ही जय श्रीराम के नारे लगाने लगे। शिव सैनिक सरयू में स्नान कर रामलला सहित विभिन्न मंदिरों में दर्शन पूजन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed