{"_id":"434cbbf46682ba05d390cc813d3f7236","slug":"mahapanchayat-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगों के बाद अब महापंचायत की महाचुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगों के बाद अब महापंचायत की महाचुनौती
विष्णु मोहन/लखनऊ
Updated Mon, 04 Nov 2013 01:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांप्रदायिक हिंसा से जूझ रहे मुजफ्फरनगर में प्रशासन की पाबंदी के बाद भी सात नवंबर को महापंचायत का ऐलान आला अफसरों के लिए परेशानी का सबब बन गया है।
विज्ञापन
जिले में पहले से ही बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात है। इसमें और इजाफा करने का विचार हो रहा है।
मुजफ्फरनगर में सांप्रदायिक हिंसा को लेकर अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोग बेघर हो चुके हैं।
अधिकारियों की तमाम कोशिशों के बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। पिछले दिनों तीन लोगों की हत्या के बाद पैदा हुई तनावपूर्ण स्थिति पर काबू पाने के लिए डीजीपी और आईजी कानून-व्यवस्था को खुद मौके पर जाना पड़ा।
विज्ञापन
अधिकारी कई दिन तक मौके पर ही बने रहे और इस दौरान हिंसा व तनाव से प्रभावित क्षेत्र में बड़ी तादाद में सुरक्षा बल की तैनाती रही।
किसी तरह हालात सामान्य की ओर होने के संकेत आए तो सात नवंबर को महापंचायत का ऐलान हो गया। चूंकि यहां के हालात पहले से ही तनावपूर्ण बने हुए हैं, लिहाजा ऐसे में महापंचायत जैसे आयोजन से भावनाएं और भड़कने का अंदेशा है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई का भी आरोप लगाया जा रहा है। आईजी कानून-व्यवस्था आरके विश्वकर्मा का कहना है कि अभी वहां 15 कंपनी सुरक्षा बल तैनात है। जरूरत पड़ने पर और बल की तैनाती की जा सकती है।