फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mahant Rajudas says Swami Prasad Maurya's tongue should be cut down.

Swami Prasad : महंत राजूदास ने दिया विवादित बयान, बोले- स्वामी प्रसाद की जीभ में कैंसर, उसे काट देना चाहिए

Sat, 18 Nov 2023 03:53 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 18 Nov 2023 03:53 PM IST
सार

हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास ने सुल्तानपुर में फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि रामचरितमानस को जलाने की बात कहना अपराध है। स्वामी प्रसाद के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
Mahant Rajudas says Swami Prasad Maurya's tongue should be cut down.
मीडिया से बात करते महंत राजूदास। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास ने फिर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ में कैंसर हो गया है और उसे काट दिया जाना चाहिए। यही उसका इलाज है। वे सुल्तानपुर के एक गांव में निजी आयोजन में शामिल होने के लिए आए थे। कुड़वार के बहमरपुर गांव में एक भाजपा नेता के निजी आयोजन में शुक्रवार रात पहुंचे राजूदास ने मीडियाजनों से बातचीत की।
विज्ञापन


इस दौरान स्वामी प्रसाद मौर्या के रामचरित मानस पर दिए गए बयानों को लेकर कहा कि मुझको लगता है स्वामी प्रसाद मौर्या के मुंह में कैंसर हो गया है। कैंसर का एक ही इलाज है, मेरी बात को अन्यथा मत लेना हम संविधान को मानते हैं। फिर भी मैं कह रहा हूं, कैंसर का एक ही इलाज है जिस अंग में हो गया है उसे काट देना चाहिये तो उसके जीभ में कैंसर हो गया है। उसे काट देना चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में हलाल सर्टिफिकेशन होगा 'हराम': लग सकता है प्रतिबंध, प्रदेश में नहीं बिक पाएंगे हलाल सर्टिफाइड उत्पाद
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्राण प्रतिष्ठा के जरिये सोशल मीडिया पर भगवा माहौल बनाएगा संघ, युवाओं को साधने की है तैयारी




राजूदास ने कहा स्वामी प्रसाद रामचरितमानस को फाड़ने, जलाने और प्रतिबंध लगाने की बात कर रहे हैं। हिंदुओं को वे आतंकवादी बता रहे है जो कि दुर्भाग्य की बात है। हिंदू राष्ट्र में ये कहना ये महापाप है और कुछ नहीं है।

राम का विरोध करने पर हार गई समाजवादी पार्टी
उन्होंने कहा राम का विरोध करने पर समाजवादी पार्टी छह चुनाव हार गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि अयोध्या का तो हो गया अब काशी मथुरा की बारी है। जो अयोध्या में कृष्ण को लाएंगे हम 2024 में उनको लाएंगे। यह काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed