{"_id":"5f969dfd8ebc3e74f6225568","slug":"mahant-paramhans-ended-his-fast","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग कर रहे महंत परमहंस ने 15 दिन बाद अनशन तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग कर रहे महंत परमहंस ने 15 दिन बाद अनशन तोड़ा
Mon, 26 Oct 2020 04:16 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 26 Oct 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
अनशन पर बैठे महंत परमहंस दास।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग को लेकर अनशन कर रहे तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास ने 15 दिन बाद अनशन तोड़ दिया है। भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने उन्हें अपने हाथों से जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि अनशन तोड़ने के लिए गृहमंत्री अमित शाह के सचिव ने उनसे बात की और गृहमंत्री से मिलवाने का आश्वासन दिया। बता दें कि परमहंस तपस्वी छावनी में आमरण अनशन कर रहे थे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा था। अब उन्होंने अपना अनशन समाप्त कर दिया है।
महंत परमहंस पिछले 12 अक्तूबर से अनशन कर रहे थे जिसके बाद स्वास्थ्य खराब होने पर आठ दिन बाद पुलिस ने जबरन उन्हें उठा दिया था। इस दौरान उनका वजन करीब नौ किलो कम हो गया था। अनशन स्थल से उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं अनशन स्थल पर मौजूद उनके समर्थकों ने जबरिया महंत परमहंस दास को उठाए जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
महंत परमहंस दास की शिष्या अर्चना ने आरोप लगाया कि स्वामी जी भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग कर रहे थे। लगातार देश में अल्पसंख्यकों द्वारा बहुसंख्यकों के ऊपर हो रहे हमलों को देखते हुए यह जरूरी है कि अब भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कर दिया जाए लेकिन जिला प्रशासन ने जबरन उन्हें अनशन स्थल से उठा दिया, जबकि उनकी मांगों के संबंध में अभी तक कोई विचार नहीं किया गया।