{"_id":"5dce58818ebc3e54f937bf4c","slug":"mahant-paramhans-alleged-nritya-gopal-das-for-conspiring-to-kill-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरी हत्या कराने का संकल्प ले चुके हैं महंत नृत्यगोपालदास, सुरक्षा मिलने पर ही लौटूंगा: परमहंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरी हत्या कराने का संकल्प ले चुके हैं महंत नृत्यगोपालदास, सुरक्षा मिलने पर ही लौटूंगा: परमहंस
Fri, 15 Nov 2019 01:23 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 15 Nov 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
महंत परमहंस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या की तपस्वी छावनी के महंत परमहंस ने मणिराम दास छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को जारी किए गए एक वीडियो में परमहंस ने कहा कि नृत्य गोपाल दास उनकी हत्या का संकल्प ले चुके हैं, जब तक उन्हें केंद्रीय सुरक्षा नहीं मिल जाती तब तक वह वापस नहीं लौटेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि बृहस्पतिवार को परमहंस के घर पर महंत नृत्यगोपाल दास के शिष्य व समर्थकों ने अशोभनीय टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल मचाया। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एडीएम व एसपी सिटी ने भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर आक्रोशित भीड़ को समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं था।
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा में परमहंस को पुलिस ने बाहर निकाला और गाड़ी में बैठाकर अज्ञात स्थान पर ले गए। मामले में नृत्यगोपाल दास के समर्थक संतों की ओर से तहरीर दी गई है, पुलिस का कहना है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
आरोप है कि एक चैनल के डिबेट में परमहंस ने राममंदिर निर्माण को लेकर चल रही बहस में श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष व मणिरामदास छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास पर अशोभनीय टिप्पणी की। प्रसारण देखने के बाद गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे मणिराम दास जी की छावनी में रहने वाले महंत नृत्य गोपालदास के सैकड़ों शिष्यों व समर्थक संत तपस्वी छावनी पहुंचकर महंत परमहंस दास पर हमलावर हो गए। उनके आवास को घेर लिया और जबरन दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस उन्हें वहां से निकालकर किसी सुरक्षित स्थान की ओर ले गई।