फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mahant Nritya Gopal sent to Ayodhya

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास एक माह बाद हुए डिस्चार्ज, पहुंचे अयोध्या

Wed, 09 Dec 2020 09:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 09 Dec 2020 09:10 PM IST
विज्ञापन
Mahant Nritya Gopal sent to Ayodhya
महंत नृत्य गोपाल दास - फोटो : अमर उजाला
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को बुधवार को मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। उन्हें एंबुलेंस से अयोध्या भेजा गया। वह एक माह मेदांता अस्पताल में भर्ती रहे। उन्होंने चिकित्सकों और कर्मचारियों को आशीर्वाद देकर उनसे विदा ली। अयोध्या में उन्हें मणिराम दास छावनी में विशेष रूप से बनाए गये कक्ष में रखा गया है। जहां 24 घंटे मेडिकल टीम उनकी देखभाल करेगी।
विज्ञापन


महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत 9 नवंबर को खराब हो गई थी। उन्हें सांस लेने में तकलीफ सहित कई तरह की समस्याएं थीं। अयोध्या से रेफर होने के बाद ग्रीन कॉरिडोर बनाकर उन्हें शहीद पथ स्थित मेदांता हॉस्पिटल लाया गया था। जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया। जांच के दौरान पैरों में थ्रांबोसिस पाई गई और फेफड़ों में अधिक मात्रा में खून के थक्के मिले थे। जिन्हें ऑपरेशन करके निकाल दिया गया। इससे फेफड़े से जुड़ी समस्या में सुधार हुआ है। इसके बाद उनकी डायलिसिस की गई।
विज्ञापन


कई चरणों की डायलिसिस के बाद गुर्दों ने काम करना शुरू कर दिया है। मेदांता हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि महंत की हालत में सुधार है। पिछले सप्ताह से ही उन्हें अस्पताल परिसर में व्हील चेयर पर भ्रमण कराया जा रहा था। ऐसी स्थिति में उन्हें अस्पताल में रखने के बजाय अयोध्या भेजने का फैसला किया गया। वह खुद भी अयोध्या जाने के इच्छुक  थे। जरूरत होने पर सात दिन बाद उन्हें जांच के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed