{"_id":"641af442fa0f279bbf05aeb5","slug":"mahant-nritya-gopal-das-visits-ram-temple-construction-site-in-ayodhya-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: महंत नृत्यगोपाल दास ने देखी राम मंदिर निर्माण की प्रगति, बोले- आकार ले रहा है पूर्वजों का सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: महंत नृत्यगोपाल दास ने देखी राम मंदिर निर्माण की प्रगति, बोले- आकार ले रहा है पूर्वजों का सपना
Wed, 22 Mar 2023 05:57 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 22 Mar 2023 05:57 PM IST
सार
नवरात्र के पहले दिन श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने बुधवार को मंदिर निर्माण की प्रगति देखी।
विज्ञापन
राम मंदिर निर्माण का जायजा लेते महंत नृत्य गोपाल दास।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष व मणिराम दास छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास ने विक्रम संवत और वर्ष प्रतिपदा के शुभ अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि पर चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति देखी। इस दौरान ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी अनिल मिश्र, गोपाल जी और शरद शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
निर्माण कार्य देखने के बाद उन्होंने कहा कि जो स्वप्न हमारे पूर्वजों ने देखा था वह साकार रूप ले रहा है। 2023 में गर्भ गृह बन जाएगा और भगवान श्रीरामलला अपने आसन पर विराजमान होंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कोरिया से आए भिक्षुओं से सीएम योगी बोले, आप विदेश नहीं, अपने पूर्वजों के घर आए हैं
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - नवरात्र के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी ने शक्ति उपासना कर गायों को खिलाया गुड़, देखें तस्वीरें
उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य होगा कि लाखों भक्त एक साथ श्रीरामजन्म भूमि का दर्शन प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस कार्य पर स्वयं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के साथ ही मुख्यमंत्री की लगातार नजर हो उसमें किसी प्रकार का विलंब हो ही नहीं सकता।
उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और निर्माण समिति की लगातार बैठक होने से मंदिर निर्माण में गति लगातार जारी है। छोटे-छोटे बिंदुओं पर मंथन होता है। यह इस महाअभियान की सफलता है। नृत्य गोपाल दास छह माह पूर्व मंदिर निर्माण देखने गए थे और अस्थायी मंदिर में हुई आरती में शामिल भी हुए थे।