फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Mahant Nritya Gopal Das speaks on Ayodhya verdict.

महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा, रामलला की जमीन पर करेंगे भव्य राम मंदिर का निर्माण

Sat, 09 Nov 2019 12:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sat, 09 Nov 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
Mahant Nritya Gopal Das speaks on Ayodhya verdict.
महंत नृत्यगोपाल दास - फोटो : अमर उजाला

अयोध्या भूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से खुश अयोध्या के महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा कि हम अयोध्या में अब एक भव्य राम मंदिर बनाएंगे। कोर्ट के फैसले से एक पुराने विवाद का निपटारा हो गया है जो कि अच्छी बात है।

विज्ञापन


वहीं, उन्होंने मस्जिद के लिए अलग से जमीन दिए जाने को सही कदम करार दिया। कहा कि अयोध्या के लोग शांति चाहते हैं। सौहार्द के साथ रहते आए हैं और जो फैसला आया है उसे भी पूरे मन से स्वीकार करते हैं।
विज्ञापन


बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने दशकों तक चले अयोध्या विवाद पर आज 9 नवंबर को फैसला सुना दिया है। पांच जजों की संवैधानिक पीठ ने विवादित जमीन पर रामलला के हक में निर्णय सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीर्ष अदालत ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को राम मंदिर बनाने के लिए तीन महीने में एक ट्रस्ट बनाने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने कहा कि 2.77 एकड़ जमीन केंद्र सरकार के अधीन ही रहेगी। साथ ही मुस्लिम पक्ष को नई मस्जिद बनाने के लिए अलग से पांच एकड़ जमीन देने के भी निर्देश हैं।


इसके अलावा कोर्ट ने निर्मोही अखाड़े और शिया वक्फ बोर्ड के दावों को खारिज कर दिया है। हालांकि निर्मोही अखाड़े को ट्रस्ट में जगह देने की अनुमति को स्वीकार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed