फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mahant Nritya Gopal Das's condition critical, Chief Minister Yogi reached

महंत नृत्य गोपाल दास की हालत गंभीर, मुख्यमंत्री योगी पहुंचे देखने

Tue, 10 Nov 2020 08:32 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 10 Nov 2020 08:32 PM IST
विज्ञापन
Mahant Nritya Gopal Das's condition critical, Chief Minister Yogi reached
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हॉस्पिटल पहुंचे... - फोटो : अमर उजाला

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की हालत  गंभीर, किंतु नियंत्रण में बताई जा रही है।  चिकित्सकों ने उनके फेफड़े में  जमे खून के थक्के को निकाल दिया है लेकिन अभी गुर्दा काम नहीं कर रहा है। ऐसी स्थिति में उनकी डायलिसिस चल रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर करीब 12:00 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हॉस्पिटल पहुंचे और उन्होंने महंत के स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने महंत के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

विज्ञापन


महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत सोमवार को खराब हो गई थी। उन्हें सांस लेने में तकलीफ सहित कई तरह की समस्याएं थी। अयोध्या से रेफर होने के बाद ग्रीन कॉरिडोर बनाकर उन्हें शहीद पथ स्थित मेदांता हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां उन्हें तत्काल आईसीयू में भर्ती कराया गया। हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर राकेश कपूर ने बताया कि महंत नृत्य गोपाल दास को क्रिटिकल कंडीशन में आईसीयू में रखा गया। यहां जांच के दौरान फेफड़ों में अधिक मात्रा में खून के थक्के पाए गए, जिससे उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और दिल पर भी दबाव पड़ रहा था। इसी वजह से उनका ब्लड प्रेशर भी कम था।
विज्ञापन


कार्डियक सर्जरी के डायरेक्टर डॉक्टर गौरंग मजूमदार, आईसीयू के डॉक्टर दिलीप दुबे, इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी के डॉक्टर रोहित अग्रवाल, इंटरनेशनल कार्डियोलॉजी के डॉक्टर अविनाश की टीम ने तत्काल इलाज शुरू किया। ऑपरेशन थिएटर में फेफड़ों में जमे खून के थक्के को गला कर निकाला गया। ऑपरेशन के बाद फेफड़ों की स्थिति में सुधार हुआ और ब्लड प्रेशर पहले की अपेक्षा सामान्य हुआ है। डॉक्टर कपूर ने बताया कि महंत के गुर्दे काम नहीं कर रहे हैं और पेशाब नहीं बन रही है। इस वजह से उन्हें डायलिसिस की प्रक्रिया में रखा गया है। नेफ्रोलॉजी के डायरेक्टर डॉ आर के शर्मा की टीम सहित क्रिटिकल केयर के विशेषज्ञों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। महंत की हालत गंभीर है मगर नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed