Ayodhya: राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल को लेकर उड़ा दी अफवाह, उत्तराधिकारी बोले- वो स्वस्थ हैं
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महंत नृत्य गोपाल दास पूरी तरह स्वस्थ हैं। महंत कमल नयन दास ने कहा कि उनके स्वास्थ्य को लेकर अफवाहों पर यकीन न करें। वो पूरी तरह स्वस्थ हैं।
विस्तार
श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैला दी गई। इसका मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने खंडन किया है।
उन्होंने कहा कि महाराज जी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। सोशल मीडिया और कुछ अन्य स्थानों पर प्रचार तंत्र के माध्यम से उनके स्वास्थ्य को लेकर भ्रामक समाचार चलाए जा रहे हैं, जो चिंतनीय और खेदपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राम भक्तों और महाराज जी के शिष्यों से अपील है कि वह इस प्रकार के दुष्प्रचार पर बिल्कुल ध्यान न दें।
ये भी पढ़ें - बरेली के हाईवे अधिग्रहण घोटाले में बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 18 और अधिकारी व कर्मचारी हो सकते हैं निलंबित
ये भी पढ़ें - एक लाख के मोबाइल के लिए डिलीवरी ब्वॉय का कत्ल; शव के टुकड़े-टुकड़े कर बैग में भर दिए!
बता दें कि नृत्य गोपाल दास को बीते दिनों खराब स्वास्थ्य के कारण लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि, स्वस्थ होने के बाद ही वह अयोध्या के लिए रवाना हो गए। उनके स्वास्थ्य को लेकर महंत कमल नयन दास ने भी स्पष्टीकरण दिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.