{"_id":"5db8520c8ebc3e014757b8bf","slug":"mahant-dharmdas-meets-to-ikbal-ansari","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर अयोध्या में दिखा सांप्रदायिक सौहार्द, बाबरी के पक्षकार को बधाई देने पहुंचे महंत धर्मदास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर अयोध्या में दिखा सांप्रदायिक सौहार्द, बाबरी के पक्षकार को बधाई देने पहुंचे महंत धर्मदास
Tue, 29 Oct 2019 08:21 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 29 Oct 2019 08:21 PM IST
विज्ञापन
महंत धर्मदास व इकबाल अंसारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के आने वाले फैसले पर सियासतदां भले की बयानबाजी कर रहे हों लेकिन राम की नगरी पूरी तरह शांत और अपनी रौ में बहती नजर आ रही है।
विज्ञापन
दिवाली पर भी नगर में ऐसा नजारा दिखा जब अयोध्या मुद्दे के हिंदू पक्षकार महंत धर्मदास दिवाली की बधाई देने बाबरी मामले के पक्षकार इकबाल अंसारी के घर पहुंचे।
विज्ञापन
महंत ने इकबाल को दिवाली की बधाई देने के साथ ही उन्हें मिठाई भेंट की। वहीं, इकबाल ने भी महंत को हार पहनाकर गुलदस्ता भेंट किया।
इसके बाद दोनों ने ही लोगों से सुप्रीम कोर्ट का फैसला मानने की अपील की और कहा कि हमें हर हाल में देश में एकता व अखंडता का माहौल बनाए रखना चाहिए।