{"_id":"6367761739dcb024ac3c680f","slug":"mahant-devyagiri-says-gomti-should-be-given-the-status-of-state-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahant Devyagiri: महंत देव्यागिरी की मुख्यमंत्री योगी से मांग, गोमती को राज्य नदी का दर्जा मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahant Devyagiri: महंत देव्यागिरी की मुख्यमंत्री योगी से मांग, गोमती को राज्य नदी का दर्जा मिले
Sun, 06 Nov 2022 03:24 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 06 Nov 2022 03:24 PM IST
सार
महंत देव्यागिरी ने मांग की है कि गोमती को राज्य नदी का दर्जा दिया जाना चाहिए। उन्होंने देव दीपावली के आयोजन को लेकर मीडिया को संबोधित किया।
विज्ञापन
महंत देव्यागिरी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
महंत देव्यागिरी ने देव दीपावली के आठवें आयोजन संबंधी प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि गोमती नदी को राज्य नदी का दर्जा दिया जाए। उन्होंने कहा यह जरूरी है।
विज्ञापन
इस मौके पर उन्होंने बताया कि इस आठवें आयोजन में मनकामेश्वर उपवन घाट पर करीब सवा लाख से दो लाख दीप जलेंगे।
पिछली बार की अपेक्षा दीपों की संख्या कम रहेगी। नमोस्तुते मां गोमती, गायत्री मंदिर परिवार के लोग रहेंगे। मान्यता है कि इस दिन त्रिपुरासुर राक्षस का भगवान शिव ने वध किया था। इसलिए शिव मंदिरों में दीप दान होता है।
विज्ञापन
घरों में भी 11, 21 या निर्धारित संख्या में दीप जलाएं तो बहुत महत्व है। ग्रहण है तो सिर्फ एक दिन दीप दीपावली मनाई जाएगी।
घाटों और देव दीपावली पर दीप प्रज्वलित होते समय देवगण उपस्थित रहते हैं।