{"_id":"67be1a4335c5ea56990c4c73","slug":"mahakumbh-devotees-also-boarded-luggage-bogies-raebareli-news-c-101-1-slko1034-128218-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाकुंभ : लगेज बोगी में भी चढ़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाकुंभ : लगेज बोगी में भी चढ़े श्रद्धालु
Wed, 26 Feb 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
सामान के डिब्बे में चढ़ने के लिए जोर आजमाइश करते श्रद्धालु।
- फोटो : संवाद
ऊंचाहार (रायबरेली)। कानपुर-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस मंगलवार दोपहर 12:47 बजे ऊंचाहार स्टेशन पहुंची। ट्रेन प्लेटफार्म पर रुक भी नहीं पाई थी कि स्टेशन पर जुटी श्रद्धालुओं की भीड़ टूट पड़ी। पहले से ही ज्यादातर बोगियां फुल होने के कारण गेट तक यात्री बैठे नजर आए। ट्रेन में चढ़ने के लिए ऊंचाहार में इंतजार कर रहे यात्रियों के बीच धक्कामुक्की होने लगी। लगेज बोगी का गेट खुला देखा तो श्रद्धालुओं की भीड़ टूट पड़ी। दिव्यांगजन बोगी में भी यही नजारा देखने को मिला।
यह कोई इकलौती ट्रेन नहीं थी, जिसमें चढ़ने के लिए यात्रियों के बीच इस तरह की धक्कामुक्की हुई। सुबह से ही लगभग दो हजार श्रद्धालु जुटे रहे। जिस ट्रेन में जिसको जगह मिलती गई, वह रवाना होता रहा। छूट गए यात्री अगली ट्रेन का इंतजार करते और गाड़ी आने के बाद उस पर टूट पड़ते दिखे।
महाशिवरात्रि पर प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं का रेला पहुंच रहा है। कानपुर-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ने वालों की भीड़ अधिक होने के कारण ट्रेन को करीब आधे घंटे तक रोकना पड़ा। यह गाड़ी आधे घंटे विलंब से आई और रवाना हुई तो एक घंटे लेट हो गई।
विज्ञापन
सुबह से शाम तक यात्रियों की भीड़ आती रही और प्रयागराज की ओर जाने वाली ट्रेनों से लोग रवाना होते रहे। लखनऊ-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस और चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस का भी कुछ ऐसा ही हाल रहा। ट्रेनों में सभी बोगियां खचाखच भरी होने से यात्री गेट पर लटक कर यात्रा करते दिखे। धक्कामुक्की को रोकने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान यात्रियों को समझाते रहे।
स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि महाशिवरात्रि की वजह से महाकुंभ जाने वालों की भीड़ बढ़ी है। यात्रियों को ट्रेन में बैठने के लिए पर्याप्त समय मिल जाए, इसके लिए देर तक ट्रेन रुक रही है।
कई ट्रेनों में लगा रहे डबल इंजन
ऊंचाहार (रायबरेली)। प्रयागराज की ओर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस और ऊंचाहार एक्सप्रेस में हर रोज डबल इंजन लगाने का काम ऊंचाहार स्टेशन पर किया जा रहा है। ट्रेन आने के बाद पीछे भी इंजन लगा दिया जाता है। शाम को वापसी में इन ट्रेनों से दूसरा इंजन हटा लेते हैं। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि प्रयागराज पहुंचने पर ट्रेनों को समय से वापस भेजा जा सके और रेलवे ट्रैकों पर ज्यादा दबाव न पड़े।
स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें काफी अधिक संख्या में प्रयागराज पहुंच रही है, जिससे ज्यादातर रेलवे ट्रैक व्यस्त रहते हैं। ऐसे में नियमित ट्रेनों में डबल इंजन लगाए जा रहे हैं, ताकि बिना किसी बाधा के ट्रेनें वापस लौट सकें।