{"_id":"67585d53c936f386730352e9","slug":"mahakumbh-2025-poets-and-writers-will-entertain-people-during-mahakumbh-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahakumbh 2025: संस्कृतियों के संगम का भी साक्षी बनेगा महाकुंभ 2024, नामचीन कवि और कलाकार देंगे प्रस्तुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahakumbh 2025: संस्कृतियों के संगम का भी साक्षी बनेगा महाकुंभ 2024, नामचीन कवि और कलाकार देंगे प्रस्तुतियां
Wed, 11 Dec 2024 08:04 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 11 Dec 2024 08:04 AM IST
सार
यूपी में महाकुंभ के विशाल आयोजन के दौरान संस्कृतियों के कुंभ का भी आयोजन किया जाएगा। जहां पर विख्यात कवि और कलाकार अपनी लोगों के सामने अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इस दौरान नामचीन कवियों का काव्यपाठ कराया जाएगा।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाकुंभ में एक तरफ जहां विभिन्न देशों व प्रदेशों के लोगों का संगम होगा वहीं यहां पर संस्कृतियों का भी संगम होगा। प्रदेश सरकार महाकुंभ में गायन, वादन, नृत्य समेत हर विधा के कलाकारों को मंच मुहैया कराएगा। इसमें कुमार विश्वास, विष्णु सक्सेना, मनोज मुंतशिर, अशोक चक्रधर आदि श्रद्धालुओं को अपनी कविताओं से सराबोर करेंगे।
विज्ञापन
संस्कृति विभाग की ओर से महाकुंभ में 10 जनवरी से 24 फरवरी तक देश के नामचीन कवियों का काव्यपाठ कराया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालु, पर्यटक व कल्पवासी वीर रस, श्रृंगार रस, हास्य रस, करुण रस, भक्ति रस आदि की कविताओं का आनंद लेंगे। कवि सम्मेलन में उक्त के साथ ही बुद्धिनाथ मिश्र, हरिओम पंवार, शैलेष लोढ़ा, विनीत चौहान, अनामिका अंबर, गजेंद्र सोलंकी, दिनेश रघुवंशी सुनील आदि कवि काव्यपाठ करेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण में अब नहीं चलेगा मैनुअल स्वास्थ्य जांच प्रमाण पत्र, रिनीवल में रुकेगा फर्जीवाड़ा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - इंडिया गठबंधन: सपा-कांग्रेस की रार का बसपा को मिल सकता है सियासी फायदा, ममता की मुहिम में शामिल होंगी मायावती?
संस्कृति निदेशालय की ओर से 10 जनवरी से कवि सम्मेलन शुरू किया जाएगा। इसमें स्थानीय कवियों को भी अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराया जाएगा। पहले दिन ही वाराणसी के अनिल चौबे, प्रयागराज के श्लेष गौतम, रायबरेली के अभिजीत मिश्रा, आजमगढ़ के भालचंद्र त्रिपाठी, सोनभद्र की विभा सिंह का काव्यपाठ होगा। इसी क्रम में अशोक चंक्रधर व विष्णु सक्सेना का काव्य पाठ 18 जनवरी को होगा। 19 को कवयित्री अनामिका अंबर, सुरेंद्र दुबे, गजेंद्र सोलंकी काव्य पाठ करेंगे।
इसी तरह मां पर कविताओं के जरिए अपनी पहचान बनाने वाले फऱीदाबाद के दिनेश रघुवंशी का काव्य पाठ 8 फरवरी और 22 फरवरी को कुमार विश्वास का काव्य पाठ प्रस्तावित है। तारक मेहता के किरदार के रूप में घर-घर में चर्चित शैलेष लोढ़ा भी महाकुंभ में अपनी कविताओं की छाप छोड़ेंगे। मनोज मुंतशिर, दिनेश दिग्गज आदि कलाकारों की कविताओं का भी काव्य पाठ श्रोताओं को अभिभूत करेगा।