फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mahagathbandhan is marriage without groom says keshav prasad maurya

केशव मौर्या ने महागठबंधन को बताया बिना दूल्हे की बारात, बुआ भतीजे पर भी कसा तंज

Sun, 10 Feb 2019 06:22 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 10 Feb 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
mahagathbandhan is marriage without groom says keshav prasad maurya
केशव प्रसाद मौर्य
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अयोध्या में एक कार्यक्रम में महागठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन का कोइ एजेंडा नहीं है, यह बिना दूल्हे की बारात है। पूछो कि कौन प्रधानमंत्री बनेगा तो उस पद के लिए दो दर्जन दावेदार बताते हैं। कुर्सी एक है, दावेदार दो दर्जन और लक्ष्य है मोदी को रोकना। उन्होंने कहा कि जब जनता मोदी को नहीं रोकना चाहती तो तुम नेता मोदी जी को क्या रोकोगे?
विज्ञापन


इस दौरान डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अयोध्या मंडल के लिए 223 करोड़ 50 लाख 60 हजार की 181 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। साथ ही रुदौली के कामाख्या मंदिर परिसर व अवध विश्वविद्यालय में भी लोकार्पण किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा बसपा का जो गठबंधन बना है, वह यह बात जानते हैं कि वे केंद्र में सरकार नहीं बना सकते। सारे विरोधी मिलकर भी बहुमत पा नहीं सकते। यह मिलकर देश को कमजोर बनाने का काम करेंगे। यह बुआ-भतीजे पहले लड़ाई किया करते थे। आज दोनों एक हो गए। उनका मानना है कि वे दोनों अगर एक नहीं हुए तो मोदी फिर से आ जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राम मंदिर के मुद्दे पर केशव मौर्या ने कहा कि मोदी राम मंदिर बनवाने के पक्ष में हैं। जो भूमि विवादित है उसपर तो फैसला आने में देरी हो रही है। ऐसे में मोदी जी ने कोर्ट से कहा है जो भूमि विवादित नहीं है वहां पर तो भव्य राम मंदिर बनवाने के लिए राम जन्मभूमि न्यास को सौपने का काम करो। कहा बजट में अयोध्या के लिए बहुत कुछ है। अयोध्या के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार दोनों तत्पर है। आने वाले समय में राम के धाम को जितना हृदय में बसाते हैं उसे स्वरूप को देने का कार्य करेंगे। 

उन्होंने कहा कि मोदी जी कही दूसरी बार प्रधानमंत्री न बन जाएं यह डर तो विदेशियों को भी सता रहा है। कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार बने अभी दो साल भी कम समय हुआ है। इतने कम समय में हमने बिना भेदभाव के विकास किया है। 

प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में उतरने पर बोले केशव मौर्य ने कहा प्रदेश में 73 प्लस रहेगी भाजपा। अमेठी और रायबरेली सीट भी होगी भाजपा के खाते में आएंगी। जहरीली शराब के मुद्दे पर कहा कि जांच हो रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed