फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Maha Kumbh: These four more trains going to Prayagraj have been canceled till February 28, the route of many

महाकुंभ: प्रयागराज जाने वाली ये और चार ट्रेनें 28 फरवरी तक हुईं निरस्त, कई गाड़ियों का रूट बदला, पढ़िए लिस्ट

Wed, 19 Feb 2025 07:45 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 19 Feb 2025 07:45 PM IST
सार

Trains for Maha Kumbh: ट्रेन से महाकुंभ जाने वाले यात्रियों के लिए यह जरूरी खबर है। प्रयागराज जाने वाली कई ट्रेनों को 28 फरवरी तक निरस्त कर दिया गया है। 
 

विज्ञापन
Maha Kumbh: These four more trains going to Prayagraj have been canceled till February 28, the route of many
प्रयागराज के लिए ट्रेनों में है मारामारी की हालत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 परिचालन संबंधी कारणों से प्रयागराज जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस सहित चार ट्रेनें 28 फरवरी तक निरस्त करने का निर्णय उत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से लिया गया है। कई ट्रेनें बदले रूट से चलाई जाएंगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि गाड़ी संख्या 14006 आनंदविहार सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस, 14005 सीतामढ़ी आनंदविहार लिच्छवी एक्स्प्रेस, 12791 सिकंदराबाद दानापुर एक्सप्रेस, 12792 दानापुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस बुधवार से 28 फरवरी तक कैंसिल की गई है। इसी क्रम में 15559 दरभंगा जंक्शन अहमदाबाद एक्सप्रेस बुधवार को बदले रूट छपरा, गोरखपुर, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल के रास्ते रवाना की गई। 12561 जयनगर नई दिल्ली एक्सप्रेस 28 फरवरी तक परिवर्तित मार्ग छपरा, गोरखपुर, बाराबंकी, लखनऊ के रास्ते चलेगी।

विज्ञापन


12562 नई दिल्ली जयनगर एक्स्प्रेस भी 28 तक कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, बाराबंकी, गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। इसके अलावा 15657 दिल्ली कामाख्या एक्सप्रेस व 12506 आनंदविहार कामाख्या एक्सप्रेस 20 एवं 21 फरवरी को बदले रूट कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोरखपुर, छपरा के रास्ते चलाई जाएंगी। इन गाड़ियों के पहले भी प्रयागराज जाने वाली कई गाड़ियां निरस्त की जा चुकी हैं। 
विज्ञापन


ये ट्रेनें भी रहेंगी निरस्त
श्री उपाध्याय ने बताया कि 11055 एलटीटी गोरखपुर जंक्शन 21 फरवरी, गाड़ी संख्या 11056 गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस 23 फरवरी, 11059 एलटीटी छपरा एक्सप्रेस 20 फरवरी तथा 11060 छपरा एलटीटी एक्सप्रेस 22 फरवरी को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज स्पेशल ट्रेनें देगी राहत
हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि महाकुंभ जाने वाले मुसाफिरों की सुविधा के लिए 04048 नई दिल्ली फाफामऊ स्पेशल ट्रेन व 04050 आनंदविहार टर्मिनल फाफामऊ स्पेशल ट्रेन आज चारबाग स्टेशन के रास्ते फाफामऊ पहुंचेगी। इससे यात्रियों को राहत हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed