{"_id":"51e23c1862a2051bc02f4ba455d41b30","slug":"magh-mela-under-terrorist-threat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतराः माघ मेले में हो सकती है बड़ी आतंकी वारदात!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतराः माघ मेले में हो सकती है बड़ी आतंकी वारदात!
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 27 Nov 2014 04:43 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद में पांच जनवरी से शुरू होने वाले माघ मेले में आतंकियों द्वारा किसी वारदात को अंजाम देने का अंदेशा है। आईजी कानून व्यवस्था सतीश गणेश ने बताया कि इस बार मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे व ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जाएगी। साथ ही पुलिस, पीएसी, आरएएफ, पीएसी की फ्लड कंपनी, राज्य खुफिया विभाग, एटीएस व एसटीएफ को सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
हालांकि उन्होंने खुफिया एजेंसियों से इस संबंध में कोई इनपुट मिलने से इन्कार कर दिया। दरअसल खुफिया एजेंसियों ने अंदेशा जताया था कि बिजनौर व मध्य प्रदेश के खंडवा से भागे सिमी के आतंकी नेपाल सीमा व उसके आसपास के इलाके में छिपे हैं, जो माघ मेले में किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।
विज्ञापन