फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   maggi sell starts in Uttar pradesh

बिना परमिशन यूपी में शुरू हुई नई मैगी की बिक्री

Thu, 19 Nov 2015 03:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 19 Nov 2015 03:18 PM IST
विज्ञापन
maggi sell starts in Uttar pradesh

मैगी की बिक्री को अभी हरी झंडी मिली भी नहीं और लखनऊ में इसकी बिक्री धड़ल्ले से शुरू हो गई है। यहां तक कि हजरतगंज जैसे पॉश इलाके और बटलर पैलेस के आसपास की दुकानों पर मैगी बेची जा रही है।

विज्ञापन


बुधवार देर शाम जॉपलिंग रोड व प्राग नारायण रोड स्थित कई दुकानों से मैगी की खुलेआम बिक्री होती देखी गई। जबकि मैगी की बिक्री पर प्रतिबंध लगा हुआ है। अब अफसरों का कहना है कि बृहस्पतिवार से इसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


हालांकि इन स्टोर्स पर मिले मैगी के पैकेट पर मैन्यूफैक्चरिंग डेट नवंबर की थी। दुकानदारों के मुताबिक ये पैक उन्होंने ऑनलाइन नहीं बल्कि एजेंसी से लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन के अधिकारियों का साफ कहना है कि केंद्रीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसए) की ओर से मैगी की बिक्री और भंडारण पर लगी रोक हटाने का अभी तक कोई लिखित आदेश नहीं आया है।

मई में लगी थी मैगी पर रोक

maggi sell starts in Uttar pradesh

अपर आयुक्त (प्रशासन) राम अरज मौर्या ने बताया कि छह मई को प्रदेश में मैगी की बिक्री रोक लगाई गई थी।

जिला अभिहीत अधिकारी जेपी सिंह ने कहा प्रतिबंध के बाद भी कुछ दुकानों में मैगी बेचे जाने की शिकायत मिली है।

जॉपलिंग रोड इलाके में कुछ दुकानों से मैगी बेचे जाने की जानकारी देर रात मिली। बृहस्पतिवार को टीम भेजकर कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि बीते दिनों मैगी के मसाले में मानक से ज्यादा लेड पाए जाने की वजह से देशभर में मैगी की बिक्री पर रोक लगा दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed