{"_id":"6aa70fb8be77719f2b0880b5","slug":"madrasa-administrator-threatened-by-murder-conspirator-and-his-brother-lucknow-news-c-13-lko1070-1918283-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मदरसा संचालक को हत्या के साजिशकर्ता व उसके भाई ने दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मदरसा संचालक को हत्या के साजिशकर्ता व उसके भाई ने दी धमकी
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज के रिवेरा कॉलोनी निवासी कारोबारी व मदरसा संचालक इरफान अहमद रिजवी की हत्या की साजिश रचने वाले मदरसे के मैनेजर कारी बिलाल हाशमी और उसके भाई हिलाल हाशमी पर मदरसे में घुसकर गाली-गलौज व तोड़फोड़ करने का आरोप लगा है। आरोपी भाइयों के खिलाफ ठाकुरगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। हत्या की साजिश रचने के मामले में हजरतगंज पुलिस ने बिलाल हाशमी समेत छह लोगों को अगस्त में गिरफ्तार किया था।
शिकायतकर्ता इरफान के अनुसार, जेल भेजे गए दुबग्गा के न्यू फरीदीपुर निवासी कारी बिलाल को कुछ समय बाद कोर्ट से जमानत मिल गई। जेल से बाहर आने के बाद बिलाल और उसके भाई हिलाल ने उन्हें फोन कर मदरसे पर कब्जा करने की नीयत से जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में इरफान ने पुलिस से शिकायत की थी। आरोप है कि 12 सितंबर को वह अपने मदरसे में बिजली का काम करवा रहे थे। इसी बीच बिलाल हाशमी और हिलाल हाशमी वहां पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए मदरसे में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी भाई वहां से भाग गए। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि इरफान की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।