{"_id":"652d6dd82ca22bd2420698d7","slug":"madhya-pradesh-legislative-assembly-elections-sp-will-field-some-more-candidates-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मप्र चुनाव 2023 :कुछ और प्रत्याशी उतारेगी सपा, कमलनाथ बोले- हमारे प्रत्याशी सपा का सिंबल लेने को तैयार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मप्र चुनाव 2023 :कुछ और प्रत्याशी उतारेगी सपा, कमलनाथ बोले- हमारे प्रत्याशी सपा का सिंबल लेने को तैयार नहीं
Tue, 17 Oct 2023 07:34 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 17 Oct 2023 07:34 AM IST
सार
कांग्रेस ने रविवार को उन सीटों पर भी प्रत्याशी घोषित कर दिए, जो सपा गठबंधन के तहत मांग रही थी। इस पर सपा ने भी नौ प्रत्याशियों की अपनी सूची जारी कर दी।
विज्ञापन
पीसीसी चीफ कमलनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सपा शीघ्र ही कुछ और प्रत्याशी उतारेगी। कांग्रेस के साथ गठबंधन की बात न बनने पर पार्टी नेतृत्व इस पर गंभीरता से विचार कर रहा है। वहीं, कांग्रेस के मध्य प्रदेश के अध्यक्ष कमलनाथ का कहना है कि वह सपा का साथ लेने के इच्छुक हैं, पर हमारे प्रत्याशी उसके सिंबल पर लड़ने के लिए तैयार नहीं है। इससे दिक्कतें आ रही हैं।
कांग्रेस ने रविवार को उन सीटों पर भी प्रत्याशी घोषित कर दिए, जो सपा गठबंधन के तहत मांग रही थी। इस पर सपा ने भी नौ प्रत्याशियों की अपनी सूची जारी कर दी। इस तरह से कई सीटों पर कांग्रेस और सपा आमने-सामने आ गए।
सपा सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस से गठबंधन की कई राउंड बात हुई। उसका रुख भी सकारात्मक था, पर अचानक उन सीटों पर भी कांग्रेस ने उम्मीदवार दे दिए, जिन पर सपा दावा कर रही थी। अगर गठबंधन नहीं करना था तो पहले ही स्थिति स्पष्ट कर देनी चाहिए थी। अब सपा यादव बहुल कुछ अन्य सीटों पर भी उम्मीदवार उतारेगी।