Mahakumbh 2025: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले यूपी के मंत्री, महाकुंभ के लिए किया आमंत्रित
महाकुंभ 2025 के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को आमंत्रित किया गया है। यूपी सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व दिनेश प्रताप सिंह उन्हें आमंत्रित करने पहुंचे।
विस्तार
इसकी जानकारी स्वतंत्र देव सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी। उन्होंने कहा कि आज भोपाल में मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी से भेंट कर उन्हें ‘महाकुम्भ-2025’ के लिए सादर आमंत्रित किया। इस अवसर पर मेरे साथ मा. मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार श्री दिनेश प्रताप सिंह जी मौजूद रहे।
आज भोपाल में मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ• मोहन यादव जी से भेंट कर उन्हें ‘महाकुम्भ-2025’ के लिए सादर आमंत्रित किया।
विज्ञापन विज्ञापन
इस अवसर पर मेरे साथ मा• मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार श्री दिनेश प्रताप सिंह जी मौजूद रहे।@DrMohanYadav51 @RBLDineshSingh pic.twitter.com/yXzqMtZg2b— Swatantra Dev Singh (@swatantrabjp) December 15, 2024
मध्य प्रदेश के माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल जी से राजभवन, भोपाल में भेंट कर उन्हें ‘महाकुम्भ-2025’ के लिए सादर आमंत्रित किया।
— Swatantra Dev Singh (@swatantrabjp) December 15, 2024
इस अवसर पर मेरे साथ मा• मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार श्री दिनेश प्रताप सिंह जी मौजूद रहे। @GovernorMP pic.twitter.com/cn948IRWvq
महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी तक किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए यूपी सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। आयोजन का जमकर प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है।