फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   madhukar arrested in murder case of ex pradhan

खुद को जौनपुर के माफिया का करीबी बताता था मधुकर

Wed, 30 Dec 2020 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
madhukar arrested in murder case of ex pradhan
लखनऊ। मोहनलालगंज के इंद्रजीत खेड़ा के पूर्व प्रधान सुजीत पांडेय की हत्या का मुख्य साजिशकर्ता मधुकर खुद को मधुकर जौनपुर के एक माफिया का करीबी बताता था। उसी की वीआईपी नंबर की गाड़ियों को खरीदकर चलता था। मधुकर का पूर्व मुख्यमंत्री के निजी सचिव से काफी करीबी नाता था। इसी दम पर वह जमीनों पर अवैध कब्जा करता था। सपा सरकार में माफिया के नंबर की गाड़ी से स्कूल जाती छात्रा से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर गौतमपल्ली थाने से मधुकर का भाई हिंकर यादव जेल भेजा था। उस वक्त गाड़ी से कई अवैध असलहे भी बरामद हुए थे। लेकिन सरकार में मजबूत दखल होने के कारण पुलिस कार्रवाई से पीछे हट गई।
विज्ञापन

इलाके में कई दिन रूककर की थी रेकी
पुलिस सूत्र की माने तो शूटरो को कई दिनों से ही इलाके में रखा गया था। जिनके ऐश के लिए सभी संसाधन भी जुटाए जा रहें थे। भाडे के शूटर इलाके के रहकर रैकी कर रहें थे। सुजीत पाण्डेय की हर गतिविधियों पर नजर बनाएं हुए थे। इनके आने जाने के समयएरास्ते व स्थानों पर शूटर नजरें गडाए हुए थे। सुजीत पांडेय की हत्या के साजिश रचने वालों ने अपनी प्लानिंग को बहुत ही शातिराना तरीके से अंजाम तक पहुंचाया। जिस तरह पुलिस से साजिशकर्ता गेम खेल रहें तो पुलिस ने भी एक गेम खेलकर साजिशकर्ता को भटका दिया। पुलिस ने सुजीत पांडेय के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों से बारी बारी थाने बुलाकर पूछताछ की और पुलिस ने दिखावा किया कि पुलिस की सुई सुजीत पांडेय के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर ही टिकी है। लेकिन पुलिस ने दूसरी ओर भी कसरत जारी रखी और पुख्ता सबूत मिलत ही हत्या के साजिशकर्ताओ को पुलिस ने बेनकाब कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed