{"_id":"6973d91cb1a3907f5b0f7db2","slug":"made-obscene-video-of-wife-and-threatened-to-make-it-viral-lucknow-news-c-13-lko1070-1574162-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पत्नी का अश्लील वीडियो बनाया वायरल करने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पत्नी का अश्लील वीडियो बनाया वायरल करने की दी धमकी
Sat, 24 Jan 2026 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 24 Jan 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गौतमपल्ली निवासी महिला ने पति पर अश्लील वीडियो बनाने और वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार, उसके ससुराल वालों ने दो लाख रुपये दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे पीटा और घर से भगा दिया। पीड़िता ने 22 जनवरी को एफआईआर दर्ज कराई।
महिला के अनुसार, उनका निकाह 29 जून 2019 को महाराजगंज के भिटाैली निवासी अब्दुल रहमान से हुआ था। शादी के बाद वह लखनऊ आ गई। कुछ समय बाद पति सऊदी अरब चला गया। आरोप है कि वहां रहते हुए पति ने चोरी से उनका अश्लील वीडियो बना लिया। 10 सितंबर 2023 को सऊदी अरब जाने पर उन्हें पति के मोबाइल में कई महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो मिले। विरोध करने पर पति ने पीटा और सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल करने की धमकी दी। गर्भवती होने के कारण 22 फरवरी 2024 को उन्हें जबरन भारत भेज दिया गया। छह महीने बाद पति के लौटने पर उन्हें पता चला कि वह दूसरी शादी की तैयारी कर रहा है। 18 जून 2025 को भिटौली थाने में शिकायत के बाद समझौता हुआ।
विज्ञापन
11 सितंबर 2025 को पति, सास-ससुर और देवेर ने दो लाख रुपये की मांग की। इस दौरान गर्भपात हो गया और पीटकर उन्हें घर से भगा दिया गया। इंस्पेक्टर गौतमपल्ली रत्नेश सिंह ने बताया कि अब्दुल रहमना, मंजूर आलम, मुजाहिद खान, शबनम खातून, सुहेल खान और सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन