फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   madarsas to remain close on hindu festivals.

मदरसों के लिए जारी हुआ एक और आदेश, दशहरा और दिवाली पर रहेंगे बंद

Wed, 03 Jan 2018 10:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 03 Jan 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
madarsas to remain close on hindu festivals.

मदरसा बोर्ड ने प्रदेश के सभी 16,461 मदरसों को महानवमी, दशहरा, दीपावली, रक्षाबंधन, बुद्ध पूर्णिमा और महावीर जयंती पर बंद करने का फरमान जारी किया गया है। नए आदेश में यहां कक्षाओं का समय भी तय किया गया है। सभी मदरसों में अब एक ही वक्त में कक्षाएं लगेंगी।

विज्ञापन


अवकाश में कटौती कर इसे 92 के बजाय 86 दिन किया गया है। इस बदलाव के बारे में बोर्ड के रजिस्ट्रार राहुल गुप्ता का कहना है कि मदरसा बच्चों को महापुरुषों से परिचित कराने के लिए नई छुट्टियां शामिल की गई हैं।
विज्ञापन


मदरसा बोर्ड से तैतानिया, फौकानिया, आलिया और उच्च आलिया स्तर के मान्यता प्राप्त सभी मदरसे अब इन त्योहारों पर भी बंद रहेंगे। मान्यता प्राप्त सभी मदरसों को अवकाश के बारे में आदेश जारी किए गए हैं। बोर्ड ने नए आदेश जारी कर मदरसा शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की छुट्टियां तो बढ़ा दी हैं लेकिन उनके दिनों मे कटौती कर दी है। नए अवकाश में दशहरा, दीपावली, महानवमी, बुद्ध पूर्णिमा, रक्षाबंधन और महावीर जयंती को जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, ईदमिलादउन्नबी का अवकाश एक के बजाय दो दिन कर दिया है। सर्दियों की छुट्टियां 13 दिन की जगह 10 दिन होंगी। क्रिसमस को अलग करने के साथ ही रमजान और ईद के सालाना अवकाश 46 के बजाय 42 दिन किए गए हैं।

मदरसा प्रबंधन को मिलने वाला 10 दिन का अवकाश समाप्त

madarsas to remain close on hindu festivals.

मदरसा प्रबंधन को मिलने वाला 10 दिन का विशेष अवकाश समाप्त कर दिया गया है। यह अवकाश मोहर्रम या किसी अन्य मौके पर लिया जाता है। बोर्ड ने साप्ताहिक अवकाश बरकरार रखते हुए जुमा (शुक्रवार) ही रखा है। मदरसों में अब कुल 92 के बजाय 86 दिनों की ही छुट्टियां मिल सकेंगी।

मदरसा खुलने का समय तय
मदरसों में अभी तक शिक्षण कार्य के लिए पांच घंटे तय थे। मदरसा प्रबंधन अपनी सहूलियत के मुताबिक शिक्षण कार्य के लिए समय का निर्धारण करता है। पर, मदरसा बोर्ड ने सभी 16,461 मदरसों के लिए नई गाइडलाइन जारी कर शिक्षण कार्य के घंटे समाप्त कर उसके लिए समय तय कर दिया है।

अब एक अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह 8 बजे से दोपहर एक बजे तक कक्षाएं संचालित करनी होंगी। सुबह 10:30 बजे से 11 बजे तक इंटरवल रहेगा। वहीं, एक अक्तूबर से 31 मार्च तक कक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेंगी। इसमें 12 से 12:30 बजे के बीच आधे घंटे का इंटरवल रहेगा।

ये छुट्टियां रहेंगी

madarsas to remain close on hindu festivals.

शीतकालीन अवकाश 26 दिसंबर से 5 जनवरी तक रहेगा। गणतंत्र दिवस, होली, उर्स ख्वाजा गरीब नवाज, महावीर जयंती, हजरत अली जन्मदिवस, अंबेडकर जयंती, मेराजुन्नबी, शबे बरात, रमजान व ईद, बुद्ध पूर्णिमा, ईदुल अजहा, रक्षाबंधन, मोहर्रम, गांधी जयंती, महानवमी, दशहरा, चेहल्लुम, दीपावली, ईद मीलादउन्नबी, ग्याहरवीं शरीफ, क्रिसमस पर मदरसे बंद रहेंगे।

यह भी है गाइडलाइन में
-मदरसा प्रबंधक और प्रधानाचार्य दो-दो अवकाश स्वीकृत कर सकते हैं।
-अध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को 14 दिन का आकस्मिक अवकाश देय होगा।
-राष्ट्रीय पर्व पर शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा लेकिन स्टाफ और छात्र उस रोज कार्यक्रम का आयोजन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed