{"_id":"59b919c74f1c1be77f8b689a","slug":"madarsa-funding-stoped-by-cm-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार ने दिया फर्जी मदरसों को झटका, 46 की अनुदान राशि पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार ने दिया फर्जी मदरसों को झटका, 46 की अनुदान राशि पर लगी रोक
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 14 Sep 2017 10:24 AM IST
विज्ञापन
MADARSA
योगी सरकार ने सूबे के मदरसों को तगड़ा झटका दिया है। सरकार ने राज्य के 46 मदरसों को मिलने वाली अनुदान राशि पर रोक लगा दी है। डीआईओएस की रिपोर्ट के बाद यह रोक लगाई गई है। इन मदरसों के खिलाफ मानकों के हिसाब से काम नहीं करने की शिकायत मिली थी।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश 560 मदरसों को अनुदान राशि देती है। इस अनुदान राशि में शिक्षकों की सैलरी और रख रखाव का खर्च शामिल होता है। इस संबंध में मिली शिकायत के मुताबिक इन मदरसों में सैलरी तो कम दी जाती है, लेकिन हस्ताक्षर ज्यादा पर करवाया जाता है यानी रिकॉर्ड में जितनी सैलरी दी जाती है, उससे ज्यादा दिखाई जाती है.
विज्ञापन
इतना ही नहीं, इन मदरसों पर पढ़ाई लिखाई सिर्फ कागजों में ही दिखाए जाने का आरोप है। आरोप है कि इन मदरसों में पढ़ाई लिखाई नहीं होती है, बल्कि कागजों में दिखाया जाता है। इससे पहले योगी सरकार ने आदेश जारी किया था कि सूबे के सभी मदरसों को हिंदी में मदरसे का नाम, खुलने और बंद होने का वक्त समेत तमाम जानकारियां लिखनी होंगी।
विज्ञापन
इस पर यूपी सरकार के मंत्री बलदेव सिंह ओलख ने कहा कि यह वह मदरसे हैं जो मानक पूरे नहीं करते हैं। इनमे कुछ में कमरे नही हैं तो कुछ में शिक्षक नही हैं। फिलहाल इन्हें मानक पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं।