फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   madarsa board examination 2014

परीक्षाएं सिर पर और तैयारी कुछ है ही नहीं

Mon, 24 Feb 2014 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 24 Feb 2014 09:58 AM IST
विज्ञापन
madarsa board examination 2014

मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षाएं 5 से 12 मार्च के दौरान होनी हैं।

विज्ञापन


लेकिन अभी तक न तो परीक्षा की स्कीम तैयार है और न परीक्षा केंद्रों के बारे में कोई घोषणा की गई है। इस बार साढ़े चार लाख मदरसा छात्र व छात्राएं परीक्षा देंगे।


हालांकि, मदरसा शिक्षा परिषद के कर्मचारी तैयारियों में जुटे हैं लेकिन अभी तक परीक्षा स्कीम नहीं बनी है। प्रदेश में परीक्षा केंद्रों का निर्धारण भी नहीं हो पाया है।

ऐसे में 5 मार्च से परीक्षा को लेकर मदरसा शिक्षक व छात्र काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि मदरसा बोर्ड ने अब तक न तो परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया, न ही स्कीम भेजी जबकि इस बार दोगुने विद्यार्थी परीक्षा देंगे।

ऐसे में तय तिथि पर मदरसा शिक्षा परिषद कैसे परीक्षा कराएगा, यह सवाल खुद अधिकारियों को परेशान किए हुए है। इसके बावजूद तैयारियां पूरी होने का दावा किया जा रहा है।


मदरसा बोर्ड के चेयरमैन जैनुल साजदीन का कहना है कि इस बार दोगुने विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे। पिछले साल ढाई लाख छात्र-छात्राएं ही इसमें शामिल थीं।

परिषद में यूपी बोर्ड की तरह कर्मचारी तो हैं नहीं, लेकिन प्रयास है कि तैयारियां मुकम्मल करके तय तिथि के अनुसार परीक्षाएं करा ली जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed