फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   M S hospital are charging per hour from covid patient

मनमानी: घंटे के हिसाब से मरीजों से वसूली कर रहा घंटे के हिसाब से वसूली कर रहा लखनऊ का एमएस हॉस्पिटल

Sat, 08 May 2021 01:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
M S hospital are charging per hour from covid patient
सुधांशु सक्सेना
विज्ञापन

राजधानी में कोरोना मरीजों के साथ वसूली का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बावजूद अस्पताल प्रति घंटे के हिसाब से वसूली कर रहे हैं।
मामला बख्शी का तालाब के रामपुर देवरई स्थित एम एस ग्रुप ऑफ चैरिटेबल हॉस्पिटल का है। यहां पीड़ित नेहा बंसल ने अपने चाचा अतुल कुमार बंसल को सांस लेने में परेशानी होने के चलते बीती 3 मई को एडमिट करवाया था।
विज्ञापन

आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने उन्हें कोरोना होने की बात कही और दो दिन में 90 हजार रुपये लेने के बाद 40 हजार रुपये अतिरिक्त मांगा।
असमर्थता जताने पर अस्पताल वालों ने उनका हाफ डाला तक खड़ा करवा लिया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने जो बिल थमाया तो पता चला कि प्रति घंटे के चार्ज से लेकर नर्स और डॉक्टर का अलग से चार्ज जोड़कर वसूली की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

800 रुपये घंटे के हिसाब से दी ऑक्सीजन
मरीज अतुल के भाई अनिल बंसल ने बताया कि अस्पताल में कोविड, नॉन कोविड और टायफाइड मरीजों को एक साथ रखा जा रहा है। 800 रुपये घंटे के हिसाब से ऑक्सीजन मिली। वहीं, सरकारी सौ शैय्या अस्पताल के डॉक्टर रियाज यहां देखने आए, जिसके एवज में प्रति विजिट के हिसाब से पैसा चार्ज किया गया। वहीं, नर्स के लिए अलग से 1000 रुपये चार्ज किया गया। यही नहीं, तीन मई से लेकर पांच मई तक अस्पताल के सिलेंडर भरवाने के लिए उनको ऑक्सीजन प्लांट में लाइन में भी लगवाया गया। अब पुलिस मुकदमा लिखने में आनाकानी कर रही है।
प्रभारी अधिकारी बोलीं- मामले की जांच करवाएंगे
प्रभारी अधिकारी डॉ. रोशन जैकब ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं था। अब मैं इस प्रकरण को चेक करवा रही हूं। दोषी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
टीम भेजकर करवाऊंगा जांच : डीएम
जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने कहा कि इस मामले के लिए एक टीम भेजकर जांच करवाएंगे। किसी भी हाल में मरीजों से वसूली नहीं होने देंगे।
अस्पताल संचालक की सफाई : बात का बतंगड़ बना रही मीडिया
एमएस हॉस्पिटल के संचालक मोहित सक्सेना ने बताया कि मीडिया बात का बतंगड़ बना रही है। मामला थाने में गया था, आप बख्शी का तालाब थाने से जानकारी ले लीजिए।

बिल की डिटेल दिलवा दी है : थानाध्यक्ष
थानाध्यक्ष बख्शी का तालाब योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया था कि अस्पताल संचालक उन्हें बिल नहीं दे रहे हैं। इस पर अस्पताल संचालक को बुलवाकर बिल की डिटेल उपलब्ध करवाई गई। मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed