फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lviv: More than 20 credit courses will be started in sociology

लविवि: समाजशास्त्र में शुरू होंगे 20 से अधिक क्रेडिट कोर्स

Tue, 11 Mar 2025 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Lviv: More than 20 credit courses will be started in sociology

विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र (सोशियोलॉजी) विभाग में नए सत्र से 20 से अधिक क्रेडिट कोर्स शुरू करने की तैयारी है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ यूजीसी नेट की परीक्षा के लिए तैयार करना है।

हाल ही में हुई फैकल्टी बोर्ड की बैठक में विभाग की संस्तुति पर इस प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया। एकेडमिक काउंसिल से मंजूरी के बाद कोर्सों की शुरुआत हो जाएगी।
विज्ञापन




राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 में स्नातक को चार वर्षीय और परास्नातक को एक वर्षीय कोर्स के तौर पर डिजाइन किया गया है। इसके तहत समाजशास्त्र विभाग में परास्नातक करने वाले विद्यार्थियों को दो सेमेस्टर में ये कोर्स चुनने और पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा। पीजी के विद्यार्थियों के लिए ही विभाग ने विशेष रूप से 20 कोर्स प्रस्तावित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें कुछ वैल्यू एडेड कोर्स हैं, जो विद्यार्थियों को शैक्षिक तौर पर सक्षम बनाने के साथ व्यवहारिक व उनके कौशल विकास के लिए भी मददगार साबित होंगे। क्रेडिट कोर्स की पाठ्य सामग्री प्रतियोगी परीक्षाओं की कोर्स सामग्री से मेल खाती होगी। ऐसे में विद्यार्थी पढ़ाई के साथ यूजीसी नेट व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खुद को तैयार कर सकेंगे।




कोर्स में शामिल किया गया शैक्षणिक विजिट



समाजशास्त्र विभाग के विद्यार्थी पढ़ाई के साथ फील्ड विजिट के लिए भी जाएंगे। इसे औपचारिक तौर पर उनके कोर्स में शामिल कर लिया गया है। हालांकि, अभी इसे उच्च स्तर से सहमति का इंतजार है। फील्ड विजिट से विद्यार्थी सामाजिक व्यवस्था को बारीकी से समझ पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed