फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lviv: 24 students got jobs in campus placement

लविवि: कैंपस प्लेसमेंट में 24 छात्रों को मिली नौकरी

Fri, 25 Apr 2025 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Lviv: 24 students got jobs in campus placement

विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विवि के केंद्रीय प्लेसमेंट सेल की ओर से आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में 24 छात्रों को नौकरी मिली है। इनका चयन कोलैबरा, वी बियॉन्ड, ब्रांच इंटरनेशनल, आईटी नोवा और प्लैनेट स्पार्क कंपनी में हुआ है।



प्लेसमेंट सेल के अपर निदेशक डॉ. हिमांशु पांडेय के मुताबिक, प्लैनेट स्पार्क कंपनी में बीसीए के छात्र प्रत्युष गुप्ता, बीटेक की छात्रा अनुष्का का चयन बिजनेस डेवलपमेंट काउंसलर के पद पर 6.5 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर हुआ है। कोलैबरा कंपनी में बीसीए के छात्र पृथ्वीराज गुप्ता को एसोसिएट टैलेंट स्पेशलिस्ट पद के लिए 3.6 लाख रुपये सालाना पैकेज पर चुना गया है।
विज्ञापन


ब्रांच इंटरनेशनल कंपनी में बीटेक की छात्रा मारिया खान को सॉफ्टवेयर इंजीनियर इंटर्न के रूप में प्रति माह 50,000 रुपये के मानदेय पर चयन किया गया है। आईटी नोवा कंपनी में बीटेक के 15 छात्रों, बीसीए के चार छात्रों को बिजनेस डेवलपमेंट ट्रेनी के पद पर 8.2 लाख रुपये सीटीसी पैकेज पर चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वी बियॉन्ड कंपनी में बीटेक के छात्र तुषार सक्सेना का चयन एसोसिएट रिक्रूटर के पद पर 2.8 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर हुआ है। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय, सीपीसी निदेशक प्रो. अनूप कुमार भारतीय और डीन प्रो. एक सिंह ने सभी चयनित छात्रों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed