{"_id":"5d927b3f8ebc3e015b67ab74","slug":"lunch-free-and-gift-will-also-be-given-in-the-first-visit-of-tejas","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ से तेजस की पहली यात्रा में मुफ्त मिलेगा लंच और गिफ्ट भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ से तेजस की पहली यात्रा में मुफ्त मिलेगा लंच और गिफ्ट भी
Tue, 01 Oct 2019 10:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 01 Oct 2019 10:57 AM IST
सार
- तेजस एक्सप्रेस का उद्घाटन चार अक्तूबर को होगा
- उद्घाटन समारोह लखनऊ जंक्शन पर आयोजित होगा
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरी झंडी दिखाएंगे
विज्ञापन
तेजस एक्स्प्रेस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
तेजस एक्सप्रेस का उद्घाटन चार अक्तूबर को होगा। पहली यात्रा पर लखनऊ जंक्शन से सफर करने वाले यात्रियों को आईआरसीटीसी मुफ्त में लंच देगा। साथ ही उनकी यात्रा को यादगार बनाने के लिए गिफ्ट भी देगा।
लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली के बीच चलने वाली देश की पहली कॉर्पोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरी झंडी दिखाएंगे। उद्घाटन समारोह लखनऊ जंक्शन पर आयोजित होगा।
इसे लेकर सोमवार को जहां पूर्वोत्तर रेलवे की डीआरएम विजयलक्ष्मी कौशिक ने लखनऊ जंक्शन पर स्थितियों को जांचा, वहीं कैब-वे से लेकर प्लेटफॉर्म तक की तैयारियों का जायजा लिया। दूसरी ओर भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि चार अक्तूबर को ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को कॉम्प्लीमेंट्री लंच भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
यह लंच लखनऊ से कानपुर, गाजियाबाद व नई दिल्ली के लिए जाने वाले यात्रियों को मिलेगा। बता दें कि लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाले यात्रियों को कैटरिंग में तीन बार नाश्ता दिया जाएगा, लेकिन इसमें लंच शामिल नहीं है। वहीं नई दिल्ली से लखनऊ जंक्शन आने वाले यात्रियों को रात का खाना दिया जाएगा।